पेस-रोबरेडो हैम्बर्ग मास्टर्स से बाहर

 
May 17, 08:07 pm

हैम्बर्ग। भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार टामी रोबरेडो को शनिवार को 2270000 यूरो के हैम्बर्ग एटीपी मास्टर्स सीरीज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेनियल नेस्टर और नेनाद जिमोनजिक की दूसरी वरीय जोड़ी से शिकस्त का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इससे इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

पहला सेट गंवाने के बाद इस गैर वरीय भारतीय-स्पेनिश जोड़ी टाई ब्रेकर में लय बरकरार नहीं रख पाई और उन्हें कनाडा-सर्बिया की जोड़ी से 3-6, 6-3, 2-10 से हार का सामना करना पड़ा। महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामा के मार्क नोएल्स को प्री क्वार्टर फाइनल में शिकस्त मिली थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित