सफिना को हटा सेरेना बनी टेनिस क्वीन

 
Oct 29, 02:16 pm

दोहा। डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप में पहले ही दौर में कोर्ट छोड़ने वाली रूस की दिनारा सफिना ने वर्ष के आखिर में महिला टेनिस की नंबर वन रैंकिंग अमेरिका की सेरेना विलियम्स को गंवा दी।

सेरेना ने अपनी बहन वीनस को 5-7, 6-4, 7-6 से हराकर ताजपोशी का जश्न मनाया। इससे पहले सफिना ने एलेना जांकोविच के खिलाफ बुधवार को पहले दौर के मैच में मैदान छोड़ दिया था जब स्कोर 1-1 से बराबर था। उन्होंने बाद में कहा, 'मैं दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।' सफिना सोमवार को ही रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी लेकिन सेरेना और उसके अंकों में अंतर बहुत कम था।' आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में रूस की वेरा ज्वोनारेवा अब सफिना की जगह लेगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित