
नई दिल्ली। भारतीय युवा स्टार सोमदेव देवबर्मन कोरिया के सोल में एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के डुसान लोजडा से सीधे सेटों में हार गए, जिससे वह क्वार्टर फाइनल से अगले चरण में पहुंचने में असफल रहे।
चौथे वरीय भारतीय को 125,000 डालर ईनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में गैर वरीय प्रतिद्वंद्वी से 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। सोमदेव की हार से भारतीय चुनौती भी इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गई। उन्हें 20 रैंकिंग अंक और 3650 डालर की राशि मिलेगी। इससे पहले प्रकाश अमृतराज टूर्नामेंट के एकल और युगल दोनों के पहले राउंड में बाहर हो गए थे। पुरव राजा भी युगल मैच के पहले राउंड में हार गए।