फाइनल में फिर से भिड़ सकती हैं वीनस-सेरेना

 
Oct 31, 07:21 pm

दोहा। विलियम्स बहने एक बार फिर फाइनल में भिड़ंत की ओर बढ़ रही हैं जब वीनस ने एलेना यांकोवि और कैरोलिन वोजनियाकी के साथ सोनी एरिकसन टेनिस चैंपियनशिप के नाकआउट चरण में प्रवेश किया। अगले हफ्ते रूस की दीनारा सफीना को हटाकर नंबर वन बनने वाली सेरेना पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

पहले दो ग्रुप मैच हारने वाली गत चैंपियन वीनस ने स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा के एलेना देमेंतीवा को 6-3, 6-2 से हराने के बाद सेटों के काउंटबैक के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वीनस की बहन सेरेना अजेय रहते हुए मैरून ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंची। वीनस, कुज्नेत्सोवा और देमेंतीवा एक मैच जीतीं और दो में इन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वीनस ने सेट काउंटबैक में अगले दौर में जगह बनाई। यांकोविच ने वोजनियाकी को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जबकि डेनमार्क की यह 19 वर्षीय खिलाड़ी हार के बावजूद सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित