कतर ओपन पर सेरेना का कब्जा

 
Nov 01, 11:57 pm

दोहा। अमेरिकी बहनों की इस खिताबी जंग में बाजी दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स के हाथ लगी। रविवार को खेले गए कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सेरेना ने वीनस को 6-2, 7-6 से हराकर वर्ष का समापन शानदार अंदाज में किया।

इस साल यह चौथा अवसर था जब सेरेना ने वीनस को मात दी। उन्होंने इस टूर्नामेंट के राउंड रोबिन चरण में भी वीनस को हराया था। इस जीत के साथ सेरेना को 1.55 मिलियन डालर की पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई। विलियम्स बहनों को हालांकि डबल्स वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी जोड़ी को लियागोस्टेरा व मार्टिनेज सांचेज की स्पेनिश जोड़ी ने 2-6, 6-4, 10-8 से मात दी।

क्वालीफायर स्टाकोवस्की बने चैंपियन

सेंट पीटर्सबर्ग। यूक्रेन के क्वालीफायर एस स्टाकोवस्की ने सेंट पीटर्सबर्ग टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के एच जेबालोस को 2-6, 7-6, 7-6 से हराया।

जुबिसिक ने जीता खिताब

लियोन [फ्रांस]। फ्रांस के माइकल लोड्रा को 7-5, 6-3 से हराकर क्रोएशिया के इवान जुबिसिक ने दो साल में अपना पहला एटीपी खिताब जीता। विश्व के 29वें नंबर के खिलाड़ी जुबिसिक ने आखिरी खिताब वर्ष 2007 में डेन बाश ओपन के रूप में जीता था।

मेल्जर की खिताबी जीत

विएना [आस्ट्रिया]। सातवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रिया के जे मेल्जर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सिलिक को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित