प्रकाश एकल में जीते, युगल में हारे

 
Nov 03, 11:56 pm

नई दिल्ली। प्रकाश अमृतराज ने पांचवीं वरीय और स्थानीय खिलाड़ी क्यू तेई इम को हराकर कोरिया के चुनचियोन में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन युगल में उन्हें पहले दौर में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

एकल में गैरवरीय प्रकाश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-6, 6-2 से हराया। उनका अगला मुकाबला लाटविाया के एंडिस जुस्का से होगा। युगल में प्रकाश और उनके अमेरिकी जोड़ीदार अलेक्स कुजेन्त्सोव को हालांकि दक्षिण अफ्रीका के रिकी डि वोएस्ट और डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन के हाथों पहले दौर में ही 3-6, 4-6 से हार झेलनी पड़ी। इस बीच चौथी वरीय पुरव राजा और आस्ट्रेलिया के सादिक कादिर युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने कामिल कापकोविच और पावोल चेरवेनाक की स्लोवाकियाई जोड़ी को 6-2, 6-1 से हराया।

सनम ने चैलेंजर्स के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली। उदीयमान टेनिस खिलाड़ी सनम सिंह ने पेशेवर टेनिस में शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के चार्लोटविले में आठवीं वरीय कादेन हेनसल को तीन सेट तक चले मुकाबले में शिकस्त देकर एटीपी चैलेंजर्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अमेरिकी अंतर-कालेज टेनिस संघ चैंपियनशिप में दो बार के चैंपियन सनम ने 50 हजार डालर ईनामी प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम क्वालीफाइंग दौर में आस्ट्रेलिया के हनसेल को 6-2, 1-6, 7-5 से हराया। इससे पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने पहले दौर में लिथुवानिया के तीसरी वरीय रिच‌र्ड्स बेरानकिस को हराया था। मुख्य ड्रा में उनका पहला मुकाबला स्लोवाकिया के छठी वरीय ग्रेगा जेमल्जा से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन भी भाग ले रहे हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित