सोमदेव व सनम ने जीत से की शुरुआत

 
Nov 04, 04:04 pm

नई दिल्ली। सोमदेव देववर्मन ने वाइल्ड कार्ड धारक डेनेस लुकास की कड़ी चुनौती से उबरते हुए अमेरिका के चार्लोटविले में चल रहे एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया जबकि सनम सिंह ने छठे वरीय ग्रेगा जेमलजा को हराकर उलटफेर किया।

तीसरे वरीय सोमदेव को 50,000 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर के मुकाबले में हंगरी के विरोधी लुकास को 6-3, 2-6, 7-5 से हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी तरफ क्वालीफाइंग टूर्नामेंट जीतकर मुख्य ड्रा में प्रवेश करने वाले सनम ने पहले दौर में स्लोवाकिया के छठे वरीय खिलाड़ी को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया। इस बीच हर्ष मांकड़ और ट्रीट कोनार्ड हुई की शीर्ष वरीय जोड़ी पहले दौर में ही स्थानीय वाइल्ड कार्डधारक कोरी पैर और टोड पाल की जोड़ी के हाथों उलटफेर का शिकार हो गई। भारत और फिलीपीन की जोड़ी को 6-7, 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ जर्मनी में एकेंटल चैलेंजर प्रतियोगिता में रोहन बोपन्ना और रमीज जुनैद की तीसरी वरीय जोड़ी को मार्टिन फिशर और फिलिप ओसवाल्ड की आस्ट्रियाई जोड़ी ने पहले दौर में 5-7, 6-3, 11-13 से हराया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित