प्रकाश एटीपी चैलेंजर्स के अंतिम आठ में

 
Nov 04, 05:01 pm

नई दिल्ली। प्रकाश अमृतराज ने दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए एंडिस जुस्का को 6-1, 2-6, 7-6 से शिकस्त देकर कोरिया के चुंचियोन में चल रहे एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि प्रकाश युगल में पहल ही दौर में बाहर हो गए थे।

इस गैर वरीय भारतीय ने लाटविया के एंडिस के खिलाफ पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे सेट में दोनों बराबरी पर आ गए। प्रकाश ने हालांकि संयम से खेलते हुए अंतिम सेट में टाइब्रेकर तक पहुंचने के बाद जुस्का पर बढ़त बनाकर एक लाख डालर ईनामी हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए उनका मुकाबला हालैंड के इगोई सिजस्लिंग से होगा, जिन्होंने तीसरे वरीय लुकास लैको को परास्त किया।

इस बीच चौथे वरीय पूरव राजा और सादिक कादिर ने युगल स्पर्धा में आस्ट्रेलिया के ग्रेग जोंस और चेक गणराज्य के पावेल स्नोबेल पर 6-3, 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत और आस्ट्रेलियाई जोड़ी का सामना एंडिस जुस्का और दिमित्रि सिताक तथा रिक डि वोस्ट और फ्रेडरिक निल्सन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित