भारत को एक रजत व सात कांस्य पदक

 
Nov 05, 09:57 pm

हनोई [वियतनाम]। भारतीय महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे इंडोर एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल कर लिया, जबकि सात और कांस्य पदक भारत की झोली में आए।

बास्केटबाल में भारतीय महिलाओं ने थ्री आन थ्री वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की कबड्डी स्पर्धा में भी भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 59-18 से हराकर पदक पक्का कर लिया। फाइनल में शुक्रवार को उसका सामना ईरान से होगा। तैराकी में भारत की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में वीरधवल खाड़े, रेहान पोंचा, अर्जुन जेटली व अरुण डिसूजा थे। किक बाक्सिंग में रत्नादीप महिलाओं के 50 किग्रा सेमीकांटैक्ट वर्ग के फाइनल में पहुंच गई। आमिर खान, मनोज कुमार, लिंबा मेतेइ व पंकज महतो ने पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीते। शतरंज में के. शशिकिरण ने पुरुषों की सिंगल्स रैपिड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि दीपन चक्रवर्ती व जयाकुम ने मिक्स्ड ब्लिट्ज में कांस्य पदक हासिल किया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित