
बासले [स्विट्जरलैंड]। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने स्विस इंडोर टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग में आसान जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
जोकोविक ने जॉन हेनरिक को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से पराजित किया। जोकोविक ने 52 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक ने कहा, 'लोग चाहते थे कि मैं पिछला मैच जीतूं। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैंने पिछला मैच जीता लेकिन मेरी मंशा हर एक मैच जीतने की है। मुझे पेशेवर स्तर पर किसी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं।' अगले दौर में जोकोविक का सामना स्विट्जरलैंड के स्टान वॉवरिंका से होगा। वालरिंगा ने फिनलैंड के जारको नेमिनेन को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 2-6, 6-1 से हराया।