ड्रग मामले में सहानुभूति चाहते हैं आगासी

 
Nov 06, 11:09 pm

न्यूयार्क। पूर्व टेनिस स्टार आंद्रे आगासी ने खुद के मेटामफेटामाइन [प्रतिबंधित पदार्थ] लेने के लिए अपने आलोचकों से नरमी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1997 में उन्हें तनाव से लड़ने लिए 'मदद की जरूरत' थी, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम 'सिक्सटी मिनट्स' में आगासी के साक्षात्कार के अंश पेश किए गए, जबकि पूरा साक्षात्कार रविवार रात को दिखाया जाएगा। इसमें उनकी अपनी आत्मकथा में प्रतिबंधित मेटामफेटा माइन लेने की बात स्वीकार करने से लेकर उनके जीवन और करियर के अन्य पहलू दिखाए जाएंगे। साक्षात्कार करने वाली कैटी कोरिच ने जब मार्टिना नवरातिलोवा के शब्द पढ़े, जिसमें उन्होंने आगासी की तुलना बेसबाल स्टार रोजर क्लमेंस से की तो आगासी भावुक हो गए। आगासी ने कहा कि यह ऐसा है जो आप सुनना नहीं चाहते। मैं उम्मीद करूंगा कि यह थोड़ी सहानुभूति दिलाएगा कि शायद लोग कहें कि इस व्यक्ति को निंदा की जरूरत नहीं है। शायद इस व्यक्ति [आगासी] को थोड़ी मदद चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सब मेरी जिंदगी में उस समय हुआ, जब मुझे मदद की जरूरत थी। मुझे समस्या थी और शायद कई और खिलाड़ियों के साथ ऐसा हुआ हो। इसलिए मैं थोड़ी सहानुभूति की उम्मीद करूंगा। आगासी की नई किताब 'ओपन' अगले हफ्ते प्रकाशित होगी। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि वह सुनिश्चित नहीं है कि इस खुलासे का उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा व अब उन्हें किस तरह से देखा जाएगा और वह अंतरराष्ट्रीय टेनिस हाल आफ फेम में शामिल रहेंगे या नहीं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस तरह से पारदर्शिता के साथ पूरी कहानी बताने से मुझे लाभ से ज्यादा नुकसान ही होगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित