फेडरर फाइनल में जोकोविच से हारे

 
Nov 08, 11:26 pm

बासेल [स्विट्जरलैंड]। दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए स्विस इनडोर टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल अप्रत्याशित परिणाम लेकर आया। रविवार को हुए खिताबी भिड़ंत में स्विट्जरलैंड के फेडरर को सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

जोकोविच ने इस साल फ्रेंच ओपन, विंबल्डन व अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुके फेडरर को सीधे सेटों में 6-4, 4-6, 6-2 से हराया। फेडरर व जोकोविच के बीच इससे पहले 13 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें फेडरर नौ बार जीत हासिल करने में सफल रहे है, जबकि जोकोविच ने चार बार बाजी मारी। इस सत्र में दोनों के बीच यह पांचवां मुकाबला था, जिसमें जोकोविच की यह तीसरी जीत है।

बाली में क्विन बनी फ्रांसीसी 'बाला'

बाली [इंडोनेशिया]। शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस की मेरियन बारटोली को उस समय निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा, जब उन्हें बाली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में चोट के चलते बीच मुकाबले से हटने पर मजबूर होना पड़ा। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उनकी हमवतन अरावेन रेजाई बारटोली के आधे मैच से हटने के कारण खिताब जीतने में सफल रही। बारटोली उस समय 5-7 से पिछड़ रही थी।

मरे की खिताबी जीत

वेलेंसिया [स्पेन]। शीर्ष वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे ने वेलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस के मिखाइल यूझेनी को मात दी। मरे ने यूझेनी को सीधे व आसान सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विश्व में चौथी वरीयता रखने वाले मरे ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी फर्नाडो वर्डास्को को 6-3, 2-6, 6-3 से पराजित किया। यूझेनी ने दूसरे सेमीफाइनल में हमवतन निकोल डेविडेंको को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया था।

संतोरो का संन्यास

पेरिस। फ्रांस के टेनिस जादूगर फैब्रिक संतोरो ने रविवार को पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में शिकस्त के साथ ही इस खेल को अलविदा कह दिया। उन्हें अमेरिका के जेम्स ब्लैक ने 6-4, 6-3 से मात दी। पुरुष सर्किट के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी संतोरो अगले महीने 37 साल के हो जाएंगे। बड़े खिलाड़ियों को उलटफेर का शिकार बनाने के लिए मशहूर संतोरो को पीट संप्रास ने टेनिस जादूगर की उपाधि दी थी। इस टूर्नामेंट में 15वीं व आखिरी बार हिस्सा लेने वाले संतोरो ने मैच के बाद कहा कि मैंने अपने करियर का भरपूर लुत्फ उठाया और अब ब्रेक का समय है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित