समाचार

बढ़ रही है बाली जाने वालों की संख्या

Apr 27, 03:24 am
  Print

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलिम आबादी वाला देश है। लेकिन यहां जाने वाले विदेशी सैलानियों में से चालीस फीसदी हिंदू द्वीप बाली जाते हैं। बाली में पहले 2002 में और फिर 2005 में बम धमाके हुए थे। आतंकवादियों की इस करतूत के चलते यहां सैलनियों की संख्या में थोडी गिरावट आई थी, जिसने अब फिर से ठीक-ठाक रफ्तार पकड ली है। फरवरी में इंडोनेशिया आने वाले सैलानियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी का इजाफा हुआ। लेकिन बाली में यह इजाफा पिछले साल फरवरी की तुलना में 29.59 फीसदी था। इसी से इंडोनेशिया के पर्यटन मानचित्र पर बाली की अहमियत का पता चल जाता है। इंडोनेशिया में पर्यटन के लिहाज से विविध आकर्षण हैं- इसमें जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है। विदेशी सैलानियों की संख्या को 2008 में सत्तर लाख पहुंचाने के इरादे से ही इस साल विजिट इंडोनेशिया ईयर 2008 मनाया जा रहा है। हालांकि फरवरी में आई बाढ से कई घंटों तक जकार्ता हवाईअड्डे के बंद रहने और राजधानी के सडकों पर अफता-तफरी मचने के चलते इस अभियान को खासा झटका भी लगा था लेकिन अब इससे उबरने की तैयारी है। बाली अपने मंदिरों और समुद्र तटों, दोनों ही के लिए भारतीय सैलानियों में भी खासा लोकप्रिय है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति