जा रहे हैं विदेश तो रहिएगा होशियार

 
Sep 27, 09:16 pm

अगर आप फ्लोरिडा में हैं और स्वीमिंग कॉस्ट्यूम पहना है तो गाने की गलती मत कीजिएगा क्योंकि उससे आप मुसीबत में पड सकते हैं। और अगर स्विट्जरलैंड घूमने गए हैं तो रात दस बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश चलाने की भूल मत कीजिएगा। हैं न अजीबोगरीब? लेकिन यह सही है। यूं तो विदेश जाने पर कई कारणों से सावधानी और सतर्कता तो बरतनी ही पडती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि दुनिया के कई देशों में ऐसे अजीबोगरीब कानून भी हैं जिनका पता न होने से खासी मुसीबत मोल लेनी पड सकती है। यहां हम कस्टम, स्वास्थ्य व तस्करी के सामान्य कानूनों की बात नहीं कर रहे। हम बात करे रहे हैं ऐसे कानूनों की जिनके बारे में आपको अंदाजा तक नहीं हो सकता। ऐसे ही कुछ मजेदार कानूनों की बानगी देखिए-

1. इटली के मिलान शहर में किसी के जनाजे में शामिल होने के वक्त या फिर किसी अस्पताल में जाने के वक्त को छोडकर बाकी हर समय मुस्कराना कानूनन जरूरी है।

2. अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में टैक्सी ड्राइवरों के लिए अपने काम के घंटों के दौरान कार की अगली सीट पर इश्क फरमाना गैर-कानूनी है।

3. डेनमार्क में लोगों के लिए यह कानूनी रूप से जरूरी है कि वे कार चलाने से पहले कार का हॉर्न बजाएं और कार के नीचे किसी बच्चे के छिपे होने की जांच करें।

4. थाईलैंड में किसी भी व्यक्ति के लिए पतलून पहने बगैर किसी इमारत से बाहर निकलना गैरकानूनी है।

5. मिशिगन में सार्वजनिक रूप से नहाने का इरादा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने स्विम-सूट की जांच किसी पुलिस अधिकारी से करानी होती है।

6. फ्लोरिडा में कोई अविवाहित महिला रविवार के दिन पैराशूटिंग करती है तो उसे जेल हो सकती है।

7. पुर्तगाल में समुद्र में मूत्र करना गैरकानूनी है।

8. हांगकांग में यदि कोई व्यक्ति व्यभिचार में पकडा जाता है जो उसकी पत्नी को यह अधिकार है कि वह साथ में पकडी गई महिला को चाहे जिस तरीके से और अपने पति को खाली हाथों से मार दे।

9. स्विट्जरलैंड में रात दस बजे के बाद फ्लश करना गैरकानूनी है।

10. कनाडा में यदि कोई व्यक्ति गिरफ्तार होता है और फिर रिहा हो जाता है तो यह कानूनी रूप से जरूरी है कि उस व्यक्ति को घोडा और गोलियों से भरी हैंडगन उपलब्ध कराई जाए ताकि वह सुरक्षित शहर से बाहर जा सके।

हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं देखने में आई हैं जिनमें सैलानी किसी देश के कायदे-कानून न जानने के चक्कर में संकट में फंस गए। ब्रिटेन में तो बाकायदा ऐसी गाइड जारी की गई हैं जिनमें बताया गया है कि विदेशी धरती पर क्या करें और क्या न करें, जिनसे मुसीबतों से हमेशा बचे रहें। आप भी जब विदेश जाएं तो जरूर पता कर लें कि वहां कोई ऐसा कानून तो नहीं जो अनजाने में रंग में भंग डाल दे।

यात्रा डेस्क




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(15) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • ज़रा हटके
    Add to My Yahoo! xml
  • संपादकीय
    Add to My Yahoo! xml
  • दृष्टिकोंण
    Add to My Yahoo! xml
  • जागरण यात्रा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित