लिएंडर पेस का कालम
भारत के लिए अभी तक के सबसे सफल ओलंपिक में मिली उपलब्धियों ने मुझे गौरवान्वित कर दिया है। सुशील और विजेंदर कुमार के पदक ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए की गई उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।
कुश्ती में सुशील... ...
ओलंपिक हमेशा खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। बीजिंग में भी ऐसा ही हुआ है। अमेरिका के माइकल फेल्प्स ने ऐतिहासिक आठ स्वर्ण जीते जिसमें से सात में उन्होंने विश्व रिकार्ड बनाए। उन्हें 1972 में म्यूनिख में जीते मार्क स्पिट्ज के सात स्वर्ण पदकों से प्रेरणा मिली। पिछले एथेंस ओलंपिक में सिर्फ छह स्वर्ण पदक जीतकर वह संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने बीजिंग में अपनी स्वर्ण पदकों की भूख मिटाई। ...
ओलंपिक के लिए बीजिंग गए हम ज्यादातर प्रतियोगियों का अभियान खत्म हो गया है, लेकिन इस दौरान बीजिंग में मिला अनुभव यादगार रहा जो लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा। हर छोटी-बड़ी प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होती है, लेकिन ओलंपिक के मायने अलग और खास है। इससे बड़ा और प्रेरणादायी कुछ नहीं होता। इस दौरान हमें ओलंपिक खेलों में अपने देश का झंडा ऊंचा रखने के लिए समर्पित खिलाडि़यों के कितने ही प्रेरक किस्से सुनने को मिले। उनकी ये मेहनत और समर्पण विरोधियों के लिए भी प्रेरणा होता है। ...
पेशेवर टेनिस और ओलंपिक के बीच मूलभूत अंतर यह है कि खेल महाकुंभ में भारतीय खिलाडि़यों पर एक अरब दस करोड़ लोगों की उम्मीदों का दबाव आ जाता है। जब कोई खिलाड़ी टूर मैच खेलता है चाहे वह ग्रैंड स्लैम का ही मैच क्यों न हो तो वह वस्तुत: अपने लिए खेलता है। निश्चित ही भारतीय खेल प्रेमी भी हमारी जीत को लेकर बहुत खुश होते हैं मगर जब बात देश का प्रतिनिधित्व करने की होती है तब सभी देशवासी इस जीत का हिस्सा हो जाते हैं। ...
अभिनव बिंद्रा द्वारा जीता गया ओलंपिक स्वर्ण पदक ऐसी उपलब्धि है जो कभी-कभार ही देखने को मिलती है। इस क्षण का इंतजार सभी भारतीयों को सदी से था। अब जब ये ऐतिहासिक घटना घटित हो गई है तो इसका जश्न लंबे समय तक चलेगा। किसी भी खिलाड़ी का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। ...
खेल मानवीय भिड़ंत का विशुद्ध स्वरूप है। इसमें वर्षो की कड़ी मेहनत आपको इनाम से नवाजती है अपनी संपूर्णता और पारदर्शिता के साथ। वस्तुत: ओलंपिक खेल का सबसे बड़ा मंच है जहां दुनिया भर के खिलाड़ी एक उद्देश्य को लेकर भाग लेते हैं। खेल गांव में कहीं कोई जिमनास्ट नजर आता है तो कभी कोई पहलवान या जूडोका। मैं पांचवीं बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहा हूं। बरसों से यही सब दृश्य तो सामने आते रहे हैं पर नई शक्ल और नए स्वरूप के साथ। ...
ओलंपिक किसी भी खेल का उच्च स्तरीय मंच है। हर खिलाड़ी का एक लक्ष्य होता है कि वह अपना स्तर इन खेलों के उच्च स्तरीय मापदंड तक पहुंचाए क्योंकि इनमें हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करना पड़ना था। चार साल में एक बार आने वाले खेल महाकुंभ का बड़ा महत्व होता है। आप बरसों इसके लिए मेहनत करते हो और फिर चंद दिनों में आपको अपना श्रेष्ठ देना होता है। मेरे लिए भी ओलंपिक बड़ा आकर्षण का केंद्र है। ...
अब वक्त आ गया है कि सभी की नजरें विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन पर आकर ठहर गई हैं। खेलों के इस महाकुंभ में मेरी शुभकामनाएं ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय दल के साथ हैं। इस वक्त मुझे अपने कैरियर के दौरान ओलंपिक में बिताए गए वे महान क्षण भी याद आ रहे हैं जो मेरे लिए अनमोल हैं। ...
 
फोटो गैलरी
 
 
 
:: Jagran Olympic 2008 Medals Tally ::
पदक तालिका
क्रम संख्या देश सोना चांदी कांसा कुल
1 चीन 51 21 28 100
2 अमेरिका 36 38 36 110
3 रूस 23 21 28 72
4 ब्रिटेन 19 13 15 47
5 जर्मनी 16 10 15 41