ब्रिटेन में शुरू हुई अगले ओलंपिक की उल्टी गिनती   

लंदन। रोशनी की अठखेलियों के बीच लंदन ने बीजिंग में पिछली रात जैसे ही ओलंपिक का झंडा थामा समूचे ब्रिटेन में सैकड़ों लाल, सफेद और नीला ब्रिटिश ध्वज लहरा उठे। जिस समय बीजिंग के ब‌र्ड्स नेस्ट में आतिशबाजी का विस्फोट चल रहा था उस वक्त बकिंघम पैलेस के सामने 40 हजार की भीड़ 2012 के ओलंपिक खेलों की उल्टी गिनती शुरू होने का जश्न मना रही थी।


शाही जुलूसों और समारोहों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ ब्रिटेन का झंडा लहरा रहा था। माल पर खूब चहल पहल थी और लोग मस्ती में झूमते हुए नाच गा रहे थे। लंदन के महापौर बोरिस जानसन ने बीजिंग में ओलंपिक ध्वज थामने के बाद 2012 के खेलों के शानदार आयोजन का वायदा किया तो टेलीविजन स्क्रीन के सामने खडे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जानसन ने कहा, 'लंदन अगले ओलंपिक को कामयाब बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत और कौशल लगा देगा। हम आप सब को लंदन आने का न्यौता दे रहे हैं।'


इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिमी सिरे लैंड्स एंड से उत्तरी इंस्ट द्वीप तक 400 से ज्यादा जगह ब्रिटेन का झंडा फहराया गया। बीबीसी टेलीविजन ने अपनी स्क्रीन पर उलटी गिनती शुरू कर दी जिसमें 1433 दिन बाकी दिखाया जा रहा था। मैकफ्लाई की धुन पर कैथरिन जेनकिंस, विल यंग और जेम्स मौरिसन की आवाज समूचे माहौल में गूंज रही थी। लंदन ने दूसरे महायुद्ध के बाद पहले ओलंपिक खेलों की 1948 में मेजबानी की थी। पूर्व 1500 मीटर ओलंपिक चैंपियन और 2012 की आयोजन समिति के प्रमुख सेबेस्तियन को ने कहा, 'अब एक बार फिर सबकी निगाहें लंदन पर टिक गई हैं।'


बीजिंग ओलंपिक में ब्रिटेन 19 स्वर्ण पदक जीत कर चौथे नंबर पर रहा। इससे पहले एथेंस में उसने सिर्फ नौ स्वर्ण जीते थे। को ने कहा, 'यह हम सब के लिए गर्व का क्षण है।' महारानी एलिजाबेथ ने देश के एथलीटों को बधाई देते हुए कहा, 'आपकी कामयाबी हम सब को प्रेरित करेगी कि हम लंदन ओलंपिक को बेमिसाल बनाने के लिए अगले चार साल तक कड़ी मेहनत करें।'

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
 
फोटो गैलरी
 
 
 
:: Jagran Olympic 2008 Medals Tally ::
पदक तालिका
क्रम संख्या देश सोना चांदी कांसा कुल
1 चीन 51 21 28 100
2 अमेरिका 36 38 36 110
3 रूस 23 21 28 72
4 ब्रिटेन 19 13 15 47
5 जर्मनी 16 10 15 41