बीजिंग से बैरंग लौटने के बाद भारतीय खिलाडियों ने पुराना राग अलापते हुए हार के लिए कोई न कोई बहाना बनाना शुरू कर दिया था लेकिन मुक्केबाज अखिल कुमार ऐसे एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने ऐसा कोई बहाना नहीं बनाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हार के बाद कहा कि मैं उन लोगों में नहीं हूं जो आंसू बहाते हैं। यदि मैं जीत का जश्न मना सकता हूं तो हार स्वीकार करने का दम भी मेरे अंदर होना चाहिए। ...
रोशनी की अठखेलियों के बीच लंदन ने बीजिंग में पिछली रात जैसे ही ओलंपिक का झंडा थामा समूचे ब्रिटेन में सैकड़ों लाल, सफेद और नीला ब्रिटिश ध्वज लहरा उठे। जिस समय बीजिंग के बर्ड्स नेस्ट में आतिशबाजी का विस्फोट चल रहा था उस वक्त बकिंघम पैलेस के सामने 40 हजार की भीड़ 2012 के ओलंपिक खेलों की उल्टी गिनती शुरू होने का जश्न मना रही थी। ...
| निजता नीति | | | सेवा की शर्तें | | | आपके सुझाव |
| इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है |
| कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित |
| कॉपीराइट / IP नीति |