पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन एथेंस में वर्ष 1896 में सोमवार, 6 अप्रैल से बुधवार, 15 अप्रैल के बीच किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति [आईओसी] द्वारा जारी सूची के अनुसार इसमें 14 देशों के 241 खिलाडि़यों ने नौ खेलों की 43 स्पर्धाओं में भाग लिया। इनमें दस देश ही पदक जीतने में सफल रहे। अमेरिका ने सर्वाधिक 11 स्वर्ण पदक जीते जबकि कुल पदकों के हिसाब से मेजबान ग्रीस ने बाजी मारी। उसने 10 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 46 पदक जीते। इस ओलंपिक में तीन पदक मिश्रित देशों के खिलाडि़यों ने जीते। मिश्रित देशों की टीम में एक से अधिक देशों के खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया था। महिलाओं को इस ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।