नेशनल स्टेडियम [बीजिंग]
'चिडि़या के घोंसले' सरीखा दिखता नेशनल स्टेडियम 29वें ओलंपिक खेलों के आयोजन का प्रमुख स्टेडियम है। बीजिंग के ओलंपिक ग्रीन के दक्षिणी भाग में स्थित यह स्टेडियम चीनी स्थापत्य तकनीक का बेजोड़ नमूना है। इसका निर्माण कार्य 24 दिसंबर 2003 को शुरू हुआ था जो इस साल 28 जून को बनकर तैयार हो गया। 21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में ही ओलंपिक का शुभारंभ व समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। 68 मीटर ऊंचाई वाले स्टेडियम में दर्शकों के लिए 91 हजार सीटों की व्यवस्था की गई है जिनमें 11 हजार सीट अस्थायी तौर पर बनाई गई हैं। यहां पर ओलंपिक के टै्रक एंड फील्ड और फुटबाल के फाइनल मैच खेले जाएंगे। ओलंपिक के बाद यह स्टेडियम चीनीवासियों के लिए खेल और मनोरंजन की बेहतर सुविधा मुहैया कराएगा।
नेशनल एक्वाटिक्स सेंटर
नीले रंग वाले इस सुंदर एक्वाटिक्स सेंटर का निक नेम 'वाटर क्यूब' है। यह देखने से भी विशाल नीले रंग के बर्फ के टुकड़े जैसा दिखता है। यहां पर ओलंपिक के दौरान तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह सेंटर 79532 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसके अंदर छह हजार स्थायी सीटें हैं जबकि 11 हजार अस्थायी सीटों की सुविधा भी इसके पास मौजूद है। बीजिंग के नोर्थ फोर्त रिंग रोड पर स्थित इस सेंटर के निर्माण में चार साल का समय लगा।
नेशनल इंडोर स्टेडियम
अपनी विशालता का एहसास कराता नेशनल इंडोर स्टेडियम 80900 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता 18 हजार है। विश्व स्तर की सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में जिमनास्टिक, ट्रामपोलिंस और हेंडबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इंडोर स्टेडियम चीनी भवन निर्माण कला की भव्यता का प्रदर्शन करता है। यह देखने में परंपरागत चीनी फंखे जैसा दिखाई देता है। चीनियों के मुताबिक चीनी फंखा उनकी संस्कृति का प्रतीक है।
बीजिंग शूटिंग रेंज हॉल
बीजिंग शूटिंग रेंज हॉल 45645 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस शूटिंग रेंज में क्वालीफीकेशन और फाइनल सहित 11 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें दस मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर की प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। इस जगह पर बीजिंग ओलंपिक खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिया जा सकता है। यहां पर 8600 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है जिसमें 2170 स्थायी सीटें हैं। ओलंपिक खेलों के बाद यह जगह चीन में होने वाली निशानेबाजी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रयोग की जाएगी।
बीजिंग ओलंपिक बास्केटबाल जिम्नेजियम
इस जिम्नेजियम में ओलंपिक खेलों के दौरान बास्केटबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। 168000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में फैले जिम्नेजियम में तीन अंडरग्राउंड मंजिल हैं जबकि चार ऊपरी तल हैं। इसके अंदर 18000 दर्शक प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठा सकते हैं। बास्केटबाल जिम्नेजियम में दर्शकों की सुविधा का बखूबी ध्यान रखा गया है। दूसरी मंजिल पर 29 लग्जरी बाक्सों का निर्माण किया गया है।
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6
 
फोटो गैलरी
 
 
 
:: Jagran Olympic 2008 Medals Tally ::
पदक तालिका
क्रम संख्या देश सोना चांदी कांसा कुल
1 चीन 51 21 28 100
2 अमेरिका 36 38 36 110
3 रूस 23 21 28 72
4 ब्रिटेन 19 13 15 47
5 जर्मनी 16 10 15 41