अगस्त
व्रत त्यौहार:-
1 अगस्त: स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, हरियाली अमावस, चितलगी अमावस्या (उडीसा), आदि अमावस्या (तमिलनाडु), कर्कटक ववु (केरल), दीप पूजा, खण्डग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण, लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस
2 अगस्त: नवीन चन्द्र-दर्शन, भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तक नक्तव्रत, झूलनोत्सव (दोलोत्सव) प्रारम्भ, करिदिन, पीपल के नीचे हनुमान-पूजन
3 अगस्त: श्रृंगार द्वितीया (सिन्धारा दूज), स्वामी करपात्री जयंती, रवि व्रत (दिग. जैन)
4 अगस्त: हरियाली तीज, मधुश्रवा तृतीया व्रत (मिथिलांचल), श्री बांकेबिहारी का स्वर्ण हिण्डोले में दर्शन (वृंदावन), स्वर्णगौरी तृतीया व्रत, श्रावण सोमवार व्रत, महाकाल-सवारी (उज्जैन), वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति चौथ
5 अगस्त: श्रमण तप प्रारम्भ (जैन), जाग्रतगौरी पूजा
6 अगस्त: नागपंचमी, श्रीहनुमद्ध्वजारोहण, गुडिया पर्व-मेला, कुश्ती-दंगल, अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ, श्रीनागचन्द्रेश्वर-दर्शन (उज्जैन), तक्षक पूजा, कल्कि अवतार षष्ठी (सायंकालीन), हस्त-पंचमी में ऋक्-शुक्ल-यजु: श्रावणी उपाकर्म, हिरण्यकेशी तैत्तिरीय श्रावणी, गोगो थधो (सिन्धी), महालक्ष्मी पूजा, मासघर (श्वेत0 जैन)
7 अगस्त: रांधण छठ (सौराष्ट्र), वर्ण-श्रृयाल षष्ठी, बृहस्पति-पूजन, वैधृति महापात घं. 14.55 से घं. 19.53 तक
8 अगस्त: शीतला सप्तमी (मिथिलांचल), नढी थधिडी (सिन्धी), गोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष-मुकुट सप्तमी (जैन)
9 अगस्त: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, मेला नयनादेवी-चिन्तपूर्णी
10 अगस्त: नकुल नवमी, आदित्य-पूजन, बगीचा नौमी, रवि व्रत (दिग. जैन)
11 अगस्त: श्रावण सोमवार व्रत, अक्षयदशमी-कलश दशमी (जैन), महाकाल-सवारी (उज्जैन)
12 अगस्त: पुत्रदा (पवित्रा) एकादशी व्रत, झूलनयात्रा प्रारम्भ (ब्रज), लालजी चालीहो (सिन्धी), कमला एकादशी (जम्मू-कश्मीर)
13 अगस्त: पवित्रा द्वादशी (पवित्रा बारस), श्रीहरि को पवित्रार्पण, श्यामबाबा द्वादशी, लालजी एकेतालीहो (सिन्धी)
14 अगस्त: प्रदोष व्रत, आखेटक त्रयोदशी (उडीसा)
15 अगस्त: जीवंतिका पूजन, शिव-पवित्रारोपण (उडीसा), वरदलक्ष्मी व्रत, भारतीय स्वतंत्रता दिवस, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन), महर्षि अरविन्द जयंती
16 अगस्त: स्नान-दान-व्रत की 'श्रवण' नक्षत्रयुता श्रावणी पूर्णिमा, भद्रा के बाद रक्षाबन्धन (राखी), ह्यग्रीवावतार जयंती, नारयली पूर्णिमा, बलभद्र पूजा (उडीसा), श्रीदाऊजी-रेवती माता का भव्य श्रृंगार-आरती (ब्रज), झूलनयात्रा समापन, खण्डग्रास चन्द्रग्रहण रात्रि 1.05 बजे से प्रात: 4.17 बजे तक, ग्रहण का सूतक सायं 4.05 बजे से, संस्कृत दिवस, लव-कुश जयंती, कोकिला व्रत पूर्ण, सूर्य की सिंह-संक्रान्ति सायं 5.24 बजे-पुण्यकाल दिन में11 बजे से सायं 5.24 तक, मनसा पूजा समाप्त (बंगाल), गायत्री जयंती (मतान्तर से), पीपल के नीचे श्रीहनुमान-पूजन, सत्यनारायण पूजा-कथा, कजरी पूर्णिमा, सलोनो (दिल्ली)
17 अगस्त: भाद्रपद में दही का त्याग, आदित्य पूजन, गायत्री पुरश्चरण प्रारम्भ, कजलियां (मध्यप्रदेश), शब-ए-बारात (मुस.), नववर्षारम्भ (केरल), करिदिन, श्रमण तपस्या पूर्ण-षोडशकारण व्रत प्रारम्भ (जैन), रवि व्रत (दिग. जैन)
18 अगस्त: अशून्य शयन व्रत, विन्ध्याचली-भीमचण्डी जयंती, कज्जली का रतजग्गा, महाकाल-सवारी (उज्जैन)
19 अगस्त: कज्जली (कजरी) तीज, टीजडी (सिन्धी), सातूडी तीज, विशालाक्षी दर्शन-यात्रा (काशी)
20 अगस्त: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, बहुला चतुर्थी (मध्यप्रदेश), विनायक चतुर्थी (मिथिलांचल), व्यतिपात महापात घं. 28.29 से
21अगस्त: रक्षापंचमी, भाई-बहिना (खत्री), कोकिला पंचमी (जैन), बीजांकुरा पंचमी, बृहस्पति-पूजन, व्यतिपात महापात घं. 8.36 तक, चन्द्रषष्ठी व्रत
22 अगस्त: हलषष्ठी (ललही छठ) व्रत-पुत्रार्थियों के लिए, चंदनषष्ठी (जम्मू-कश्मीर), सूपोदन-रांधण छठ (गुजरात), सूर्य सायन कन्या राशि में घं. 23.33 बजे-सौर शरद् ऋतु प्रारम्भ, जीवंतिका पूजन, पक्षघर (श्वेत0 जैन)
23 अगस्त: शीतला सप्तमी, वदी-थधिडी (सिन्धी), ठण्डरी का पूजन एवं बसौडा (सारस्वत, खत्री), श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (स्मार्तो का), आद्या काली जयंती, मोहरात्रि, पीपल के नीचे हनुमान-पूजन, कालाष्टमी व्रत
24 अगस्त: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रतोत्सव (वैष्णवों का), गोकुलाष्टमी (ब्रज में श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव), गोविन्दा मटकी-फोड लीला (महाराष्ट्र), संत ज्ञानेश्वर जयंती, आदित्य-पूजन, रोहिणी व्रत, दूर्वाष्टमी व्रत, रवि व्रत (दिग. जैन)
25 अगस्त: नन्दोत्सव (दधि-कांदौं), गोगानवमी, इस्कान के संस्थापक प्रभुपाद की जयंती, महाकाल की शाही सवारी (उज्जैन)
26 अगस्त: श्रील जीव गोस्वामीपाद का आविर्भावोत्सव (वृंदावन)
27 अगस्त: अजा (जया) एकादशी व्रत, मदर टेरेसा जयंती, जैन पर्युषण पर्व प्रारम्भ (चतुर्थी पक्ष)
28 अगस्त: गोवत्स द्वादशी (गौ-बच्छा बारस), प्रदोष व्रत, बृहस्पति-महापूजा, जैन पर्युषण पर्व प्रारम्भ (पंचमी पक्ष), कलियुगादि तिथि, कैलास यात्रा2 दिन
29 अगस्त: अघोर चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)
30 अगस्त: स्नान-दान-श्राद्ध की कुशोत्पाटिनी अमावस्या, पिठौरी अमावस, लोहार्गल-यात्रा (माहेश्वरी), सती-पूजा (मारवाड), पोला एवं कल्पसूत्र वाचन (जैन), वृषभोत्सव, शनैश्चरी अमावस (पीपल-पूजन से शनि-शान्ति), शनि-दर्शन (कोकिलावन-मथुरा, त्रिवेणी-उज्जैन)
31 अगस्त: नक्तव्रत का अंतिम दिन, रुद्रव्रत, मौनव्रतारंभ,3 दिन लब्धिविधान व्रत एवं श्रीमेघमाला व्रत प्रारम्भ तथा महावीर स्वामी का जन्मवाचन (जैन)