मई सन् 2012
व्रत एवं पर्व
विक्रम संवत् 2069
वैशाख शुक्ल दशमी से ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तक
शक संवत् 1934
राष्ट्रीय वैशाख 11 से राष्ट्रीय ज्येष्ठ 10 तक
हिजरी सन् 1433
जमादि उल आखिर 9 से रज्जब 9 तक
1 मई- श्रमिक दिवस, श्रीमहावीर स्वामी कैवल्य-ज्ञान कल्याणक (जैन)
2 मई- मोहिनी एकादशी व्रत, लक्ष्मीनारायण एकादशी (उड़ीसा), श्रीहित हरिवंशचंद्र जयंती (वृंदावन), श्रीहित संवत् 539 प्रारंभ, नारद एकादशी-डुमटबल यात्रा (कश्मीर), विजया एकादशी व्रत (मिथिलांचल), श्रमण चतुर्विध संघ स्थापना दिवस (श्वेत.जैन), श्रीगुरु अर्जुनदेव जयंती (सिख)
3 मई- प्रदोष व्रत, एकादशी व्रत (निम्बार्क), रुक्मिणी द्वादशी, परशुराम द्वादशी, मधुसूदन द्वादशी (मिथिलांचल), श्यामबाबा द्वादशी, मीनाक्षी कल्याणम्
4 मई- नृसिंह चतुर्दशी व्रत, नृसिंहावतार जयंती महोत्सव, छिन्नमस्ता महाविद्या जयंती, ओंकरेश्वर दर्शन-यात्रा 2 दिन
5 मई- श्रीआद्यशंकराचार्य कैलास-गमन, श्रीगणेश चतुर्दशी (जम्मू-कश्मीर), पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण व्रत-कथा, कूर्मावतार जयंती, गन्धेश्वरी पूजा (बंगाल), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन), सिद्धवट यात्रा (उज्जयिनी)
6 मई- स्नान-दान की वैशाखी पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध परिनिर्वाण सम्वत् 2556 प्रारंभ, पीपल पूनम, श्रीराधारमणदेव-प्राकट्योत्सव (वृंदावन), वृन्दावन-विहार, शिप्रा-स्नान (उज्जयिनी), यमराज के निमित्त जलकुंभ-दान, वैशाख स्नान पूर्ण, पुष्करादेवी जयंती, मोतीलाल नेहरू जयंती, जिनवरव्रत प्रारंभ (जैन)
7 मई- देवर्षि नारद जयंती, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (तारीखानुसार)
8 मई- रेडक्रास दिवस
9 मई- संकष्टी श्रीगणेशचतुर्थी व्रत, मां आनन्दमयी जयंती, गोपालकृष्ण गोखले जयंती
10 मई- वैधृति महापात सायं 4.32 से रात्रि 12.15 बजे तक
11 मई- संत तारण तरण गुरुपर्वी
12 मई- कालाष्टमी व्रत, परिचारिका (नर्स) दिवस
13 मई- शीतलाष्टमी-बसौड़ा, त्रिलोकीनाथाष्टमी (बंगाल), Mother’s Day, Rogation Sunday (Christian)
14 मई- वृषभ-संक्रान्ति सायं 4.11 बजे, संक्रान्ति के स्नान-दान का पुण्यकाल प्रात: 9.47 से सायं 4.11 बजे तक, पूजा-संकल्प में प्रयोजनीय ग्रीष्मऋतु प्रारंभ, कल्पवास पूर्ण (हरिद्वार)
15 मई- विश्व परिवार दिवस
16 मई- अपरा (अचला) एकादशी व्रत, जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा), भद्रकाली ग्यारस (पंजाब)
17 मई- रानी अहिल्याबाई जयंती, Holy Thursday (Christian)
18 मई- प्रदोष व्रत, त्रिदिवसीय वटसावित्री व्रत प्रारंभ (उत्तर भारत)
19 मई- मासिक शिवरात्रि व्रत, सावित्री चतुर्दशी (बंगाल)
20 मई- स्नान-दान-श्राद्ध की ज्येष्ठी अमावस्या, वटसावित्री अमावस्या (बरगदाही अमावस), भावुका अमावस, करिदिन, शनि जयंती, फलहारिणी कालिका पूजा (बंगाल), भारत के पूर्वोत्तर भाग में दृश्य खण्डग्रास सूर्यग्रहण, सिलीगुड़ी-प्रात: 4.47 से 4.52, दार्जलिंग- प्रात: 4.46 से 4.52, कूचबिहार- प्रात: 4.44 से 4.51 बजे तक ग्रहण दिखेगा, सूर्य सायन मिथुन राशि में रात्रि 8.47 बजे, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन), Ascension Sunday (Christian)
21 मई- 10 दिन का गंगा दशहरा-स्नान प्रारंभ (दशाश्वमेध घाट, वाराणसी), करवीर व्रत, राजीव गांधी स्मृति दिवस, आतंकवाद-विरोध दिवस
22 मई- नवीन चंद्र-दर्शन, राजा राममोहन राय जयंती, रोहिणी व्रत (जैन)
23 मई- रम्भातृतीया व्रत, ख्वाजा का उर्स शुरू (अजमेर), व्यतिपात महापात दिन 3.42 बजे से, श्रीगुरु अमरदास जयंती (सिख)
24 मई- वरदविनायक चतुर्थी व्रत, महाराणा प्रताप जयंती, व्यतिपात महापात प्रात: 8.19 बजे तक 25 मई- उमा चतुर्थी (बंगाल, उड़ीसा), श्रीगुरु अर्जुनदेव शहीदी (सिख), Zarthost-no-Diso (Parsi)
26 मई- महादेव-विवाह (उड़ीसा), श्रुति पंचमी (जैन), स्कन्दषष्ठी व्रत
27 मई- अरण्यषष्ठी, विंध्यवासिनी महापूजा, जमाई षष्ठी (बंगाल), शीतला षष्ठी (उड़ीसा), पं. नेहरू स्मृति दिवस, Whit Sunday Pentecost (Christian), Shabuoth (Jewish)
28 मई- बटुकभैरव जयंती (काशी), बड़पूजा (भिण्ड), वीर सावरकर जयंती
29 मई- श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, धूमावती महाविद्या जयंती, ज्येष्ठाष्टमी (जम्मू-कश्मीर),मेला क्षीर भवानी (कश्मीर),शुक्लादेवी की पूजा
30 मई- श्रीमहेशनवमी (माहेश्वरी समाज), प्राचीन गणनानुसार गंगा-दशहरा
31 मई- दृश्यगणितानुसार गंगा-दशहरा, निर्जला एकादशी व्रत (स्मार्त), श्रीकाशीविश्वनाथ कलशयात्रा दिवस, तम्बाकू-धूम्रपान निषेध दिवस
दिन की कौन सी घड़ी है शुभ, जानने के लिए अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें ishubh और भेज दीजिए 57272 पर।