पर्व त्यौहार

जनवरी सन् 2009

1 जनवरी:छप्पन भोग-गरुडगोविन्द (छटीकरा-मथुरा)

2 जनवरी:अन्नरूपाषष्ठी (बंगाल), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत

3 जनवरी:मार्तण्डसप्तमी, नंदराय जयंती, श्रीराजेन्द्रसूरि पुण्यतिथि (त्रि.स्तु. जैन)

4 जनवरी:श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, शाकम्भरी महापूजा प्रारम्भ

5 जनवरी:गुरु गोविन्द सिंह जयंती, दशतारकान्त (मिथिलांचल), मेंहदी रात

6 जनवरी:कर्मदशमी-विश्वकर्मा पूजा (मिथिलांचल), साम्बदशमी (उडीसा), जिनानन्द सागर की पुण्यतिथि (खरगच्छ जैन), वैधृति महापात रात्रि 1.57 से, Epiphany (Christian)

7 जनवरी:पुत्रदा एकादशी व्रत, वैकुण्ठ एकादशी (द.भा.), तैलंग स्वामी जयन्ती एवं समाधि दिवस, कत्लरात (मुस.), वैधृति महापात प्रात: 8.25 तक

8 जनवरी:पुत्रदा एकादशी व्रत (निम्बार्क), प्रदोष व्रत, कूर्मद्वादशी व्रत, श्यामबाबा द्वादशी-ज्योति, रोहिणी व्रत (दिग. जैन), मोहर्रम-ताजिया

9 जनवरी:शिव-शक्ति का अन्नकूट, संकठादेवी एवं मंगलागौरी तथा श्रीआत्मावीरेश्वर का श्रृंगारोत्सव और अन्नकूट (काशी), घृत-दान त्रयोदशी

10 जनवरी: विरूपाक्ष-पूजन चतुर्दशी, ईशान व्रत, पूर्णिमा व्रत, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, अरुद्र दर्शन (दक्षिण भारत), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेताम्बर जैन)

11 जनवरी:स्नान-दान की पौषी पूर्णिमा, शाकम्भरी जयंती, माघ स्नान-नियम प्रारंभ, माघ मेला शुरू (प्रयाग), लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस

12 जनवरी:विवेकानंद जयंती (तारीखानुसार), षोडशकारण व्रत प्रारम्भ (दिग. जैन)

13 जनवरी: लोहडी, रात्रि के अंत में 6.27 बजे सूर्य मकर राशि में, सौभाग्य सुन्दरी व्रत

14 जनवरी: मकर-संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से मध्याह्न 12.51 बजे तक, सामान्य पुण्यकाल सूर्यास्त तक, खिचडी, तिल-संक्रान्ति, गंगासागर यात्रा, पोंगल (दक्षिण भारत), करिदिन, प्रयाग में कल्पवास प्रारम्भ, संकटहरण श्रीगणेशचतुर्थी व्रत (सकट चौथ), श्रीगणेशावतार चतुर्थी (काशी, मिथिलांचल), तिलकुटी चतुर्थी, पूजा-संकल्प में 'शिशिर' ऋतु का प्रयोग शुरू

15 जनवरी:मत्तु पोंगल (दक्षिण भारत), थलसेना दिवस

17 जनवरी: श्रीरामानंदाचार्य जयंती, साहिब सप्तमी (जम्मू- कश्मीर), पुत्र सप्तमी व्रत, बाबे लालूजी की पहली चोटी (सारस्वत-खत्री)

18 जनवरी: कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध (पार्वण की तरह विधि)

19 जनवरी: अन्वष्टका, भीष्म पितामह जयंती, व्यतिपात महापात प्रात: 7.10 से दोपहर 1.25 तक, सूर्य अभिजित् नक्षत्र में सायं 7.36 बजे, कश्मीरी पण्डितों का निर्वासन दिवस, ओशो महोत्सव

20 जनवरी: सूर्य सायन कुम्भ राशि में प्रात: 4.10 बजे

21 जनवरी: षट्तिला एकादशी व्रत

22 जनवरी: तिलद्वादशी

23 जनवरी: प्रदोष व्रत, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, मेरुत्रयोदशी एवं ऋषभदेव मोक्ष कल्याणक (जैन), मतांतर से अगले दिन मेरुत्रयोदशी

24 जनवरी: मासिक शिवरात्रि व्रत, बाबे लालूजी की दूसरी चोटी, नरकनिवारण चतुर्दशी व्रत (मिथिलांचल), शिव चतुर्दशी (जम्मू-कश्मीर)

25 जनवरी:श्राद्ध की अमावस, द्वापरयुगादि, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत. जैन)

26 जनवरी: स्नान-दान की मौनी (माघी) अमावस्या, सोमवती अमावस, ब्रह्मसावित्री व्रत, दक्षिण-पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत में कंकणाकृति सूर्यग्रहण, गणतंत्र दिवस, लब्धि विधान व्रत 30 जनवरी तक (दिग. जैन)

27 जनवरी: शिशिर नवरात्र प्रारंभ, नवीन चन्द्र-दर्शन

28 जनवरी: लाजपतराय जयंती

29 जनवरी: गौरी तृतीया, सरस्वती तृतीया (कश्मीर)

30 जनवरी: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, ढुण्ढिराजगणेश-दर्शनयात्रा (काशी), त्रिपुरा चतुर्थी (जम्मू-कश्मीर),तिल चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी, बापू स्मृति दिवस, सर्वोदय पखवारा शुरू

31 जनवरी: वसंतपंचमी, श्रीपंचमी, सरस्वती-पूजा (बंगाल), श्रीश्यामसुन्दरदेव का प्राकट्योत्सव एवं विवाहोत्सव, (वृंदावन), दुर्वासा मेला (मथुरा), बाबे लालूजी की तीसरी चोटी, अवतार मेहेरबाबा की पुण्यतिथि, दशलक्षण एवं पुष्पांजलि व्रत प्रारम्भ (दिग. जैन), तक्षक पूजा

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित