पर्व त्यौहार

जुलाई

व्रत त्यौहार:-

1 जुलाई: मासिक शिवरात्रि व्रत, रोहिणी व्रत

2 जुलाई: पितृ-श्राद्ध की अमावस्या, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

3 जुलाई: स्नान-दान की हलहारिणी अमावस्या, कच्छ में सम्वत् 2065 शुरू

4 जुलाई: नवीन चन्द्र-दर्शन, आषाढी नवरात्र प्रारम्भ (मिथिलांचल), श्रीजगन्नाथ-रथयात्रा, मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल), स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस, लालजी चालीहो शुरू (सिन्धी)

5 जुलाई: गुण्डिचा मंदिर में उत्सव (पुरी), श्रीवल्लभाचार्य महाप्रभु वैकुण्ठ-गमन तिथि, अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का उर्स शुरू

6 जुलाई: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, पुलिकमूल बन्धन (मिथिलांचल)

7 जुलाई: हैरा पंचमी (उडीसा), श्रीद्वारकाधीश-पाटोत्सव (कांकरोली)

8 जुलाई: स्कन्दषष्ठी व्रत, कार्तिकेय दर्शन-पूजा, कर्दमषष्ठी (बंगाल), कसुंभा छठ, महावीर स्वामी गर्भ कल्याणक (जैन)

9 जुलाई: विवस्वत् सूर्य सप्तमी, विजया-हार सप्तमी (जम्मू-कश्मीर)

10 जुलाई: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, परशुरामाष्टमी (उडीसा), खरसी पूजा (त्रिपुरा), हार अष्टमी (जम्मू-कश्मीर), अट्ठाई प्रारम्भ (जैन), अवतार मेहेरबाबा महामौन पर्व

11 जुलाई: भड्डली नवमी, कन्दर्पनवमी, हारनवमी-शारिका जयंती एवं मेला शरीफ भवानी (कश्मीर), आषाढी नवरात्र पूर्ण, विश्व जनसंख्या दिवस

12 जुलाई: सोपपदा दशमी, आशा दशमी-गिरिजा पूजा, पुनर्यात्रा-उल्टा रथ (पुरी), वैधृति महापात घं. 15.29 से घं. 22.19 तक

13 जुलाई: श्रीहरि (देव) शयनी एकादशी व्रत (स्मार्तो का), रविनारायण एकादशी (उडीसा), पंढरपुर यात्रा (महाराष्ट्र)

14 जुलाई: श्रीहरि (देव) शयनी एकादशी व्रत (वैष्णवों का), विष्णु-शयनोत्सव, चातुर्मास नियम प्रारम्भ, हार द्वादशी (जम्मू-कश्मीर), श्यामबाबा द्वादशी

15 जुलाई: श्रीवासुदेव द्वादशी (मिथिलांचल), वामन-पूजा, भौम-प्रदोष व्रत (ऋण-मोचन हेतु)

16 जुलाई: मंगला तेरस, जयापार्वती व्रतारम्भ (गुजरात), सूर्य की कर्क-संक्रान्ति प्रात: 8.57 बजे-विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से घं. 8.57 तक, सूर्य दक्षिणायन (निरयण), संकल्प में प्रयोजनीय वर्षा ऋतु प्रारम्भ, मनसादेवी पूजा प्रारम्भ (बंगाल)

17 जुलाई: शिव-शयन चतुर्दशी, चौमासी चौदस (जैन), चातुर्मासिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन), पूर्णिमा व्रत, करिदिन, कोकिला पूर्णिमा व्रत, सायं वायु-परीक्षण, मेला ज्वालामुखी (कश्मीर), सत्यनारायण पूजा-कथा, हजरत अली जन्म दिवस (मुस.), उर्स बहराइच, साईबाबा उत्सव प्रारम्भ (शिरडी)

18 जुलाई: स्नान-दान की आषाढी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास-पूजा, मुडिया पूनम-श्रील सनातन गोस्वामी तिरोभावोत्सव (ब्रज), गोवर्धन-परिक्रमा, संन्यासियों का चातुर्मास प्रारम्भ, सारनाथ-वाराणसी में बौद्धों का वर्षावास ग्रहण एवं धर्मचक्र-प्रवर्तन, दक्षिणामूर्ति-पूजन, मैथिल नववर्ष प्रारम्भ-साल क्ब्क्म् शुरू, कनखल-कर्णघंटा में स्नान

19 जुलाई: श्रावण-पार्थिव शिवपूजन प्रारम्भ, श्रावण में शाक (साग) का त्याग, अशून्य शयन द्वितीया व्रत (गृहस्थ जीवन के सुख हेतु), साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी), वीर शासन जयंती (जैन)

21 जुलाई: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, गणाधिप चतुर्थी (मिथिलांचल), जयापार्वती व्रत का पारण, श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत, स्वर्णगौरी व्रत, महाकाल सवारी (उज्जैन)

22 जुलाई: श्रावण के प्रत्येक मंगलवार को भौमव्रत, काशी में मंगलागौरी-पूजा तथा संकटमोचन हनुमान-दर्शन, दुर्गाकुण्ड-मेला प्रारम्भ (वाराणसी), सूर्य सायन सिंह राशि में घं. 16.25 बजे

23 जुलाई: नागपंचमी (राजस्थान, बंगाल, मिथिलांचल), मौनापंचमी-मनसादेवी उत्थापन-पूजन एवं मधुश्रावणी पूजा प्रारम्भ, भ्रातृपंचमी (भैय्या पंचमी), लोकमान्य तिलक जयंती, चन्द्रशेखर आजाद जन्मदिवस, कोकिला पंचमी (जैन), डेढ मासघर (श्वेत0 जैन)

25 जुलाई: शीतलासप्तमी (उडीसा), कालाष्टमी व्रत, स्वामी अखण्डानन्द जयंती

26 जुलाई: केर पूजा (त्रिपुरा), व्यतिपात महापात घं. 7.25 से घं. 12.27 तक

27 जुलाई: दशाफल व्रत

28 जुलाई: कामिका (कामदा) एकादशी व्रत (स्मार्तो का), श्रावण सोमवार व्रत, महाकाल-सवारी (उज्जैन), रोहिणी व्रत

29 जुलाई: वैष्णवों का कामिका (कामदा) एकादशी व्रत

30 जुलाई: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत

31जुलाई: शब-ए-मिराज (मुस.), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित