जून
व्रत त्यौहार:-
1 जून: प्रदोष व्रत, त्रिदिनात्मक वटसावित्री व्रत प्रारम्भ
2 जून: मासिक शिवरात्रि व्रत, सावित्री चतुर्दशी, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)
3 जून: स्नान-दान-श्राद्ध की भौमवती अमावस (गंगा-स्नान करोडों सूर्यग्रहण के समान फलदायक), वटसावित्री व्रतोत्सव, पकौडों की बरगदाही अमावस, भावुका, शनैश्चर जयंती, फलहारिणी कालिका पूजा, रोहिणी व्रत
4 जून: दस दिन का गंगा दशहरा-स्नान प्रारम्भ (दशाश्वमेध घाट-काशी), करिदिन
5 जून: सोपपदा द्वितीया, नवीन चन्द्र-दर्शन, रम्भा तृतीया व्रत (सायंकालीन तृतीया में), पर्यावरण दिवस
6 जून: लवणतृतीया, रम्भा तीज (मतान्तर से), महाराणा प्रताप जयंती, हल्दी घाटी मेला (राज.), छत्रसाल जयंती, व्यतिपात महापात घं. 19.23 से घं.25.45 तक
7 जून: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, उमा चतुर्थी (बंगाल-उडीसा)
8 जून: श्रुति पंचमी (जैन), ऋतु पंचमी व्रत, स्कन्दषष्ठी व्रत, महादेव-विवाह (उडीसा)
9 जून: अरण्यषष्ठी-विंध्यवासिनी महापूजा, जामात्रि षष्ठी (बंगाल), शीतलाषष्ठी (उडीसा), बिरसा मुण्डा शहीद दिवस
11 जून: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, धूमावती जयंती, बुधाष्टमी पर्व प्रात: 8.51 बजे तक (सूर्यग्रहणतुल्य फलदायक), ज्येष्ठाष्टमी-क्षीर भवानी दर्शन यात्रा (कश्मीर)
12 जून: महेशनवमी-माहेश्वरी समाज का महोत्सव
13 जून: श्रीगंगा दशहरा-गंगा के पृथ्वी पर पदार्पण की तिथि, सेतुबन्ध रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस, बटुकभैरव जयंती, आचार्य श्रीरामशर्मा की पुण्यतिथि
14 जून: निर्जला एकादशी व्रत, भीमसेनी एकादशी, गायत्री जयंती, श्रीकाशीविश्वनाथ कलश-यात्रा (वाराणसी), रुक्मिणी विवाह (उडीसा), सूर्य की मिथुन-संक्रान्ति रात्रि 10.03 बजे-पुण्यकाल अपरात 3.39 बजे से सूर्यास्त तक, राजस संक्रान्ति, जल से भरे घडे या सुराही के साथ शक्कर अथवा शर्बत का दान, महामहेश्वराचार्य अभिनव गुप्त जयंती
15 जून: चम्पक द्वादशी, त्रिविक्रम पूजा, श्यामबाबा द्वादशी, प्रदोष व्रत, मेला खाटूश्यामजी (राज.), गौतमेश्वर दर्शन-यात्रा (काशी)
16 जून: वटसावित्री व्रतारम्भ (गुजरात, मालवा, दक्षिण भारत), गुरु अर्जुनदेव शहीदी (सिक्ख)
17 जून: चम्पक चतुर्दशी (बंगाल), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)
18 जून: स्नान-दान-व्रत की 'ज्येष्ठा' नक्षत्रयुता ज्येष्ठी पूर्णिमा, जलयात्रा (गौडीय वैष्णव), देव-स्नान पूर्णिमा, वटसावित्री पूर्णिमा, सत्यनारायण पूजा-कथा, श्रील श्यामानन्द प्रभु का तिरोभावोत्सव, संत कबीर जयंती, श्री सरयू जयंती (अयोध्या), शिप्रा-सवारी (उज्जैन), रूप भवानी जयंती (जम्मू-कश्मीर), बिल्वत्रिरात्र व्रत, त्रिविक्रम पूजा, जिनवर व्रत पूर्ण (जैन), रानी लक्ष्मीबाई स्मृति दिवस।
20 जून: वैधृति महापात घं. 23.32 से
21 जून: सूर्य 'आद्र्रा' नक्षत्र में रात्रि 9.43 बजे, महिष वाहन, सामान्य से अधिक वर्षा, सूर्य सायन कर्क राशि में घं. 5.29 बजे-सौर वर्षा ऋतु प्रारम्भ, वैधृति महापात घं. 7.18 तक
22 जून: संकष्टी श्रीगणेश-चतुर्थी व्रत, विघ्नराज चतुर्थी (मिथिलांचल), कामाख्या देवी की अम्बुवाची प्रवृत्ति (असम)
24 जून: कोकिला पंचमी व्रत
25 जून: कामाख्या देवी की अम्बुवाची निवृत्ति (असम)
26 जून: शीतलाष्टमी (बसौडा), कालाष्टमी व्रत, भलभलाष्टमी, बौहरा अष्टमी, नशा-विरोध दिवस
29 जून: योगिनी एकादशी व्रत, देवरहा बाबा की निर्वाणतिथि, व्यतिपात महापात घं. 21.01 से घं. 27.34 तक
30 जून: योगिनी एकादशी व्रत (निम्बार्क), सोम-प्रदोष व्रत