पर्व त्यौहार

मई

व्रत त्यौहार:-

1 मई: श्रमिक दिवस

2 मई: वरूथिनी एकादशी व्रत, महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य जयंती महोत्सव, त्रिस्पृशा महाद्वादशी, गुरु अर्जुनदेव जयंती (सिक्ख)

3 मई: शनि-प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों के लिए प्रशस्त), सौर ऊर्जा दिवस

4 मई: मासिक शिवरात्रि व्रत, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन),

5 मई: स्नान-दान-श्राद्ध की परमपुण्यप्रदा सोमवती अमावस, पीपल के नीचे स्थापित विष्णु-प्रतिमा की 108 परिक्रमा से स्त्री को सौभाग्य की प्राप्ति, शुकदेव मुनि जयंती, पंचक्रोशी यात्रा पूर्ण एवं अष्टाविंशति तीर्थयात्रा (उज्जैन), मेला पिंजौर (हरियाणा)

6 मई: नवीन चन्द्र-दर्शन, महर्षि पाराशर जयंती

7 मई: धर्मसिन्धु एवं निर्णयसिन्धु के मतानुसार 8 मई को सूर्योदय से तीन मुहूर्त की अवधि से कम तृतीया होने से आज अक्षय तृतीया (आखा तीज) शास्त्रोचित, सायं प्रदोषव्यापिनी तृतीया के कारण श्रीपरशुराम जयंती, मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती

8 मई: अक्षय तृतीया (काशी, ब्रज, उज्जैन, मिथिलांचल में स्थानीय प्रथानुसार), श्रीबांकेबिहारी के चरण-दर्शन (वृंदावन), त्रेतायुगादि तिथि, चंदन-श्रृंगार (गौडीय वैष्णव), परशुराम जयंती (मिथिलांचल), श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा प्रारम्भ, वरदविनायक चतुर्थी व्रत, वर्षी तप पारणा (जैन), रेडक्रास दिवस

9 मई: आद्य शंकराचार्य की2515 जयंती, सूरदास-जन्मतिथि, श्रीरामानुजाचार्य जयंती (दक्षिण भारत), सोमनाथ प्रतिष्ठा दिवस

10 मई: चन्दनषष्ठी (बंगाल)

11 मई: श्रीगंगा सप्तमी-गंगोत्पत्ति तिथि, मध्याह्न में गंगाजी की पूजा, भानु-सप्तमी पर्व, (सूर्यग्रहणतुल्य), षाण्मासिक रवि व्रत समाप्त (मिथिलांचल), व्यतिपात महापात घं. 13.48 से घं.18.41 तक,

12 मई: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती

13 मई: श्रीसीतानवमी (जानकी जयंती) व्रतोत्सव, मैथिलीदिवस, त्रिचूर पूरम (केरल)

14 मई: महावीर स्वामी केवल ज्ञान तिथि (जैन), सूर्य की वृष-संक्रान्ति दोपहर 3.24 बजे-पुण्यकाल प्रात: 9 बजे से अपराह्न 3.24 बजे तक, संकल्प में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ, हरिद्वार में कल्पवास पूर्ण

15 मई: मोहिनी एकादशी व्रत, लक्ष्मीनारायण एकादशी (उडीसा), नारद एकादशी (जम्मू-कश्मीर), श्रीहित हरिवंशचन्द्र महाप्रभु जन्मोत्सव (वृंदावन), विजया एकादशी व्रत (मिथिलांचल), गौतम स्वामी गणधरपद दिवस (जैन), श्रमण चतुर्विध संघ स्थापना दिवस (श्वेत0 जैन)

16 मई: परशुराम द्वादशी, रुक्मिणी द्वादशी, मधुसूदन पूजा, श्यामबाबा द्वादशी

17 मई: शनि-प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों के लिए अमोघ फलदायक), अहिल्याबाई जयंती

18 मई: श्रीनृसिंह-चतुर्दशी व्रत, नृसिंहावतार जयंती, छिन्नमस्ता जयंती, आद्य शंकराचार्य कैलास-गमन तिथि, ओंकारेश्वर दर्शन-यात्रा, श्रीगणेश चतुर्दशी (जम्मू-कश्मीर)-गणपतयार यात्रा (श्रीनगर), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन),

19 मई: स्नान-दान-व्रत की 'विशाखा' नक्षत्रयुता वैशाखी पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा-बुद्ध परिनिर्वाण संवत् 2552 प्रारम्भ, श्रीराधारमणदेव-प्राकट्योत्सव (वृंदावन), गंधेश्वरी पूजा (बंगाल), कूर्मावतार जयंती, पीपल पूनम, यम के निमित्त जलकुम्भ-दान, पुष्करादेवी जन्मोत्सव, सत्यनारायण पूजा-कथा, वन-विहार (ब्रज)

20 मई: पूर्णिमा तिथि-वृद्धि, वैशाख स्नान-नियम पूर्ण, सूर्य सायन मिथुन राशि में घं. 21.31 बजे

21 मई: ज्येष्ठ मास में आटे से ब्रह्माजी की मूर्ति बनाकर वस्त्रादि से पूजा करें, जिनवर व्रत प्रारम्भ (जैन), आतंकवाद विरोध दिवस

22 मई: देवर्षि नारद जयंती, मां आनन्दमयी जयन्ती,

23 मई: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, आखुरथ चतुर्थी (मिथिलांचल), गुरु अमरदास जयंती (सिक्ख)

24 मई: सूर्य रोहिणी में रात्रि 12.50 बजे- कल से सूर्य की विशेष तपन प्रारम्भ

25 मई: गाजी मियां का मेला, वैधृति महापात घं. 12.08 से घं.18.20 तक

26 मई: र् ड्डह्मह्लद्धश्रह्यह्ल-ठ्ठश्र-ष्ठद्बह्यश्र (क्कड्डह्मह्यद्ब)

27 मई: नेहरू स्मृति दिवस

28 मई: शीतलाष्टमी (बसौडा), कालाष्टमी, त्रिलोकनाथाष्टमी (बंगाल), वीर सावरकर जयंती

31 मई: अचला (अपरा) एकादशी व्रत, भद्रकाली ग्यारस (पंजाब), जलक्रीडा एकादशी (उडीसा), धूम्रपान निषेध दिवस

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित