पर्व त्यौहार

नवंबर

व्रत त्यौहार:-

1 नवंबर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत

2 नवंबर: नागचतुर्थी, तीन दिन का सूर्यषष्ठी व्रत (छठ पूजा) प्रारम्भ

3 नवंबर: सौभाग्य-लाभ पंचमी, पाण्डव पंचमी, ज्ञान पंचमी (जैन), सूर्यषष्ठी व्रत का द्वितीय संयम-एक बार भोजन (छठ का खरना), महाकाल-सवारी (उज्जैन)

4 नवंबर: सूर्यषष्ठी व्रत, प्रतिहार षष्ठी (मिथिलांचल), छठ पूजा (बिहार-झारखण्ड), डाला छठ (काशी), सूर्यास्त के समय प्रथम अ‌र्घ्य-दान, स्कन्दषष्ठी व्रत

5 नवंबर: सूर्योदय के समय द्वितीय अ‌र्घ्य-दान, छठ व्रत-पूजा पूर्ण, सहस्त्रार्जुन जयंती, जैन अष्टाह्निका (अट्ठाई) प्रारम्भ, जगद्धात्री पूजा प्रारम्भ (बंगाल), सामा-पूजा प्रारम्भ (मिथिलांचल), संत जलाराम बप्पा जयंती

6 नवंबर: श्रीदुर्गाष्टमी, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी-गोपूजा एवं श्रृंगार, गोसंवर्धन सप्ताह समाप्त, गोपाल अष्टमी (जम्मू-कश्मीर), व्यतिपात महापात घं. 9.24 से घं. 14.29 तक

7 नवंबर: अक्षयनवमी व्रत, आँवला नवमी, जुगलजोडी परिक्रमा (मथुरा-वृंदावन), जगद्धात्री-पूजा नवमी (बंगाल), सत्ययुगादि तिथि, कूष्मांडा नवमी, विष्णुत्रिरात्र प्रारम्भ, अनला नवमी (उडीसा), श्रीहंस भगवान एवं सनकादि जयंती, सर्वेश्वर प्रभु का प्राकट्योत्सव (निम्बार्क), वेद-संस्थापना महोत्सव, अयोध्या-परिक्रमा

8 नवंबर: आशा दशमी, कंस-वध लीला (मथुरा), वृंदावन-परिक्रमा

9 नवंबर: श्रीहरि-प्रबोधिनी (देवोत्थान) एकादशी व्रत, विष्णुत्रिरात्र पूर्ण, कालीदास जयंती, तुलसी-विवाहोत्सव प्रारम्भ, चातुर्मास व्रत-नियम पूर्ण, ईख रस-प्राशन, भीष्मपंचक प्रारम्भ, सोनपुर मेला प्रारम्भ (बिहार), संत नामदेव जयंती

10 नवंबर: दामोदर द्वादशी व्रत, श्यामा बाबा द्वादशी महोत्सव (खाटूश्याम-राजस्थान), गरुड द्वादशी (उडीसा), महाकाल-सवारी (उज्जैन), वृंदावन-परिक्रमा

11 नवंबर: भौम-प्रदोष व्रत (ऋण-मोचन हेतु प्रशस्त), वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत, हरि-हर मिलाप (उज्जैन), श्रीराधावल्लभ पाटोत्सव (वृंदावन), निशीथकाल में महाविष्णु पूजन

12 नवंबर: अरुणोदय में मणिकर्णिका-स्नान (वाराणसी), नर्मदेश्वर को तुलसी-अर्पण, श्रीकाशीविश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस, सिद्धवट-यात्रा (उज्जैन), चौमासी चौदस (जैन), पूर्णिमा व्रत, मत्स्यावतार जयंती, त्रिपुरारि-पूर्णिमा, रासपूर्णिमा (वैष्णव), श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

13 नवंबर: स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा, गंगा-स्नान, देव-दीपावली (काशी), निम्बार्क जन्मोत्सव, गुरु नानक जयंती (सिक्ख), स्वामी कार्तिकेय दर्शन-पूजा, पुष्कर स्नान (राजस्थान), शिप्रा-स्नान (उज्जैन), केदार व्रत (उडीसा), रथयात्रा (जैन), सोनपुर मेला समाप्त (बिहार), भीष्मपंचक पूर्ण, कार्तिक स्नान-नियम समाप्त, सामा-विसर्जन (मिथिलांचल), रासयात्रा (गौडीय वैष्णव)

14 नवंबर: गोपमास प्रारम्भ, बाल दिवस, कात्यायनी पूजा प्रारम्भ, रोहिणी व्रत

15 नवंबर: सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति शेष रात्रि 5.08 बजे-पुण्यकाल अगले दिन, सौभाग्यसुन्दरी व्रत

16 नवंबर: संक्रान्ति-पुण्यकाल मध्याह्न तक, संकल्प में प्रयोजनीय हेमन्त ऋतु प्रारम्भ, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, श्रीगजानन चतुर्थी (मिथिलांचल)

17 नवंबर: वीड पंचमी-श्रीमनसादेवी शयन एवं श्रीविषहरा पूजा (मिथिलांचल), अन्नपूर्णा माता का सोलह दिवसीय व्रत प्रारम्भ (काशी), रथोत्सव पंचमी (जैन), महाकाल-सवारी (उज्जैन), लाला लाजपतराय स्मृति दिवस

18 नवंबर: वैधृति महापात घं. 10.06 से घं. 15.21 तक

19 नवंबर: श्रीकालभैरवाष्टमी व्रत, रुक्मिणी अष्टमी व्रत, रानी लक्ष्मीबाई जयंती, इन्दिरा जन्म दिवस

20 नवंबर: भैरवाष्टमी महोत्सव (काशी-उज्जैन), भैरव महापूजा, उज्जैन में श्रीकालभैरव-महाभैरव (आताल-पाताल) सवारी, प्रथमाष्टमी (उडीसा), शाकाष्टका

21 नवंबर: अनला नवमी (उडीसा), सूर्य सायन धनु राशि में घं. 28.14 बजे, अन्वष्टका नवमी

22 नवंबर: श्रीमहावीर स्वामी दीक्षा कल्याणक (जैन)

23 नवंबर: उत्पत्ति (उत्पन्ना) एकादशी व्रत, वैतरणी व्रत, सत्यसाईबाबा जयंती

24 नवंबर: सोम-प्रदोष व्रत, गुरु तेगबहादुर शहीदी (नानकशाही कैलेण्डर से), महाकाल-सवारी (उज्जैन)

25 नवंबर: संत ज्ञानेश्वर निर्वाणोत्सव (महाराष्ट्र), मासिक शिवरात्रि व्रत

26 नवंबर: मेला पुरमण्डल देविका-स्नान (कश्मीर), श्रीतिरुपति बालाजी महोत्सव, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)

27 नवंबर: स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या

28 नवंबर: मार्तण्ड भैरव षट्रात्र प्रारम्भ (महाराष्ट्र), रुद्रव्रत (अरुणोदय में पीडिया का विसर्जन)

29 नवंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, प्रात: स्वर्ण-दर्शन शुभ

30 नवंबर: हज सफर शुरू (मुस.)

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित