सितंबर
व्रत त्यौहार:-
1 सितंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, बाबा रामदेव पीर जयंती-रामदेव नवरात्र प्रारम्भ (राजस्थान), रूणीचा मेला (जैसलमेर), तैलाधार तप प्रारम्भ (श्वेत0 जैन)
2 सितंबर: गौरी तृतीया-हरितालिका तीज व्रत (बडी तीज), वाराहावतार जयंती, रोट-त्रिलोक तीज (दिग. जैन), केवडा तीज, सामवेदियों का श्रावणी उपाकर्म, रमजान-रोजा शुरू (मुस.), वैधृति महापात घं. 9.40 से घं. 13.43 तक
3 सितंबर: वरदविनायक-सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत, श्रीगणेशोत्सव प्रारम्भ (महाराष्ट्र), चौठ चंद्र (मिथिलांचल), पत्थर चौथ, श्रीकृष्ण-कलंकनी चतुर्थी, आज चन्द्र-दर्शन निषिद्ध है, शिवा चतुर्थी, पर्युषण पर्व पूर्ण-जैन संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), विनायक बल-यात्रा (कश्मीर), मूल सूत्र वाचन (श्वेत0 जैन)
4 सितंबर: ऋषि पंचमी-मध्याह्न में सप्तर्षि पूजन, गर्ग एवं अंगिरा ऋषि जयंती, वाराह पंचमी (जम्मू-कश्मीर), गुरु पंचमी (उडीसा), आकाश पंचमी, मेला पाट-फ् दिन (कश्मीर), पर्युषण पर्व पूर्ण-जैन संवत्सरी (पंचमी पक्ष), 9 सित. तक पुष्पांजलि व्रत एवं14 सित. तक पर्युषण पर्व (दिगम्बर जैन)
5 सितंबर: सूर्यषष्ठी व्रत, लोलार्क षष्ठी (काशी), मंथनषष्ठी (बंगाल), बलदेव छठ (ब्रज), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, षष्ठी देवी की पूजा, मोरयाई छठ, चंदनषष्ठी (जैन), शिक्षक दिवस, मदर टेरेसा स्मृति दिवस
6 सितंबर: मुक्ताभरण सप्तमी व्रत, सन्तान सप्तमी व्रत, अपराजिता सप्तमी, ललिता सप्तमी (बंगाल-उडीसा), अनुराधा नक्षत्र में (प्रात: 7.18 के बाद) ज्येष्ठा गौरी का आवाहन, अवधूत भगवान राम जयंती (काशी), निर्दोष सप्तमी-शील सप्तमी (जैन)
7 सितंबर: भानु-सप्तमी पर्व प्रात: 6.22 बजे तक, महारविवार व्रत, सोलह दिन का महालक्ष्मी व्रत-लक्ष्मीकुण्ड में स्नान प्रारम्भ (काशी), स्मार्तो का मध्याह्नव्यापिनी अष्टमी में श्रीराधाष्टमी व्रतोत्सव, ज्येष्ठा नक्षत्र में (प्रात: 10.08 बजे के बाद) ज्येष्ठा गौरी की पूजा, दुबली आठम (श्वेत0 जैन), रवि व्रत (दिग. जैन)
8 सितंबर: श्रीदुर्गाष्टमी, अन्नपूर्णाष्टमी व्रत, श्रीराधाष्टमी व्रत (महाभागवत-वैष्णवों का), मूल नक्षत्र में (अपराह्न 1.05 के बाद) ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन, सगिडा बधणु (सिन्धी), महर्षि दधीचि जयंती, अवनी मूलम् (द. भा.), गंगाष्टमी-शारदाष्टमी (जम्मू-कश्मीर), नि:शल्य अष्टमी (जैन), विश्व साक्षरता दिवस
9 सितंबर: श्रीचन्द्रनवमी-उदासीन सम्प्रदाय महोत्सव, अदुख नवमी, महानंदा नवमी, श्रीमद्भागवत सप्ताह प्रारम्भ, तलनवमी (बंगाल, उडीसा), आचार्य तुलसी पट्टारोहण तिथि (जैन)
10 सितंबर: अच्युतदशमी, दशावतार दशमी व्रत, सुगन्ध-धूप दशमी (दिग. जैन)
11 सितंबर: पद्मा एकादशी व्रत, पार्श्व-परिवर्तनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी, कर्मा-धर्मा एकादशी (बिहार-झारखण्ड), दोल ग्यारस (मध्यप्रदेश), नारायणी एकादशी (जम्मू-कश्मीर), फूल-डोल (चारभुजाजी, मेवाड), संत विनोबा भावे जयंती-भूदान दिवस
12 सितंबर: वामनावतार जयंती, 'श्रवण' नक्षत्रयुता वामन द्वादशी व्रत, विजया द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी, भुवनेश्वरी जयंती, प्रदोष व्रत, इन्द्र-पूजा प्रारम्भ (मिथिलांचल),3 दिन ओणम (केरल), हरिवासर घं. 13.29 तक, पयोव्रत प्रारंभ
13 सितंबर: गोत्रिरात्र व्रत प्रारम्भ, मटकीफोड-लीला (बरसाना), वितस्ता त्रयोदशी (जम्मू-कश्मीर),3 दिन रत्नत्रय व्रत (दिग. जैन)
14 सितंबर: अनन्तचतुर्दशी व्रत-मध्याह्न में अनन्तपूजा, गणेश प्रतिमा-विसर्जन (महाराष्ट्र), पूर्णिमा व्रत, सत्यनारायण पूजा-कथा (प्रदोष-व्यापिनी पूर्णिमा में), अनन्तनाग-यात्रा (कश्मीर), लोकपाल पूजा, राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)
15 सितंबर: स्नान-दान की 'पूर्वाभाद्रपद' नक्षत्रयुता पूर्णिमा, उमामाहेश्वर व्रत, गोत्रिरात्र व्रत पूर्ण, श्रीमद्भागवत जयंती-सप्ताह पूर्ण, अम्बाजी का मेला (गुजरात), संन्यासियों का चातुर्मास समाप्त, महालया प्रारम्भ-प्रौष्ठपदी श्राद्ध, व्यतिपात महापात घं. 23.15 से घं. 27.09 तक
16 सितंबर: पितृपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा (परीवा) का श्राद्ध अपराह्न 1.14 बजे तक, तदोपरांत द्वितीया (दूज) का श्राद्ध, आश्विन मास में दूध का त्याग, फसली सन्1416 शुरू, सूर्य की कन्या-संक्रान्ति सायं 5.22 बजे-पुण्यकाल सूर्यास्त तक, संकल्प में प्रयोजनीय शरद् ऋतु प्रारम्भ, अशून्य शयन द्वितीया व्रत
17 सितंबर: तृतीया (तीज) का श्राद्ध, वृहद्गौरी व्रत, विश्वकर्मा पूजा, श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार जयंती
18 सितंबर: चतुर्थी (चौथ) का श्राद्ध, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, एकदन्तचतुर्थी (मिथिलांचल)
19 सितंबर: पंचमी का श्राद्ध, भरणी-श्राद्ध, कोकिला पंचमी (जैन)
20 सितंबर: षष्ठी (छठ) का श्राद्ध, चन्द्रषष्ठी व्रत, रोहिणी व्रत
21 सितंबर: सप्तमी का श्राद्ध, भानु-सप्तमी पर्व (सूर्यग्रहणतुल्य), साहिब सप्तमी (जम्मू-कश्मीर), ओठगन (मिथिलांचल)
22 सितंबर: अष्टमी का श्राद्ध, कालाष्टमी व्रत, काली जयंती (मतान्तर से), जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत-जीमूतवाहन पूजा, महालक्ष्मी अष्टमी-16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत एवं लक्ष्मीकुण्ड में स्नान का समापन, शहादत-ए-हजरत अली (मुस.), सूर्य सायन तुला राशि में घं. 21.15 बजे, शरद् सम्पात, विषुव दिन, सूर्य का दक्षिण गोल में प्रवेश
23 सितंबर: नवमी (नौमी) का श्राद्ध, मातृनवमी, सुहागिनों का श्राद्ध
24 सितंबर: दशमी का श्राद्ध
25 सितंबर: एकादशी (ग्यारस) का श्राद्ध, इन्दिरा एकादशी व्रत, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
26 सितंबर: द्वादशी (बारस) का श्राद्ध, संन्यासियों-यति-वैष्णवों का श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत, जुमातुल विदा (मुस.)
27 सितंबर: त्रयोदशी (तेरस) का श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि व्रत, विश्व पर्यटन दिवस, वैधृति महापात घं. 26.57 से
28 सितंबर: दुर्मरण श्राद्ध-शस्त्र, विष, अग्नि, जल, दुर्घटना से मरे व्यक्ति का श्राद्ध, चतुर्दशी (चौदस) का श्राद्ध, शहीद भगत सिंह जयंती, वैधृति महापात घं. 6.50 तक, शब-ए-कद्र (मुस.), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत0 जैन)
29 सितंबर: स्नान-दान-श्राद्ध की सोमवती अमावस्या, पितृ-विसर्जनी अमावस, समस्त तिथियों और अज्ञात तिथि वाले पितरों का श्राद्ध, अक्षयतृप्तिकारक गजच्छाया योग प्रात: 8.56 से, पितृ-विसर्जन और श्राद्ध अपराह्न 1.42 बजे से पूर्व, पित्रामावसी (जम्मू-कश्मीर), मेला-गयाजी (बिहार), पिहोवा तीर्थ (हरियाणा), मेघमाला व्रत पूर्ण (जैन)
30 सितंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, शारदीय नवरात्र प्रारम्भ-कलश (घट) स्थापना प्रात: 9.49 बजे से पूर्व, नाती द्वारा नाना-नानी का श्राद्ध, महाराज अग्रसेन जयंती