कर्क सन् 2009
पारिवारिक समस्यायें बहुत परेशान करेंगी। आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। शनिवार के दिन दक्षिणमुखी हनुमानजी के दर्शन-पूजन से शनि की पीडा का शमन होगा। 9 सितम्बर को शनि की साढेसाती के विदा हो जाने पर बडी राहत मिलेगी। पुरुषार्थ फलीभूत होगा। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कुँवारों का विवाह होगा। राहु-केतु सालभर नित्य कोई न कोई उलझन सामने लाते रहेंगे। चाँदी की अँगूठी में मोती धारण करने से लाभ और आराम मिलेगा।