सिंह सन् 2009
शनि की साढेसाती आपको अनेक प्रकार से कष्ट देगी। स्वास्थ्य ठीक न रहने से कार्यक्षमता प्रभावित होगी। चित्त के उच्चाटित होने से मन किसी काम में न लगेगा। किसी अप्रिय घटना की आशंका है। शनिवार के दिन छाया-दान करें और नाव की कील का छल्ला मध्यमा अंगुली में पहनें। बृहस्पति के निमित्त हल्दी की गाँठ धारण करें। राहु मदद करेगा किन्तु केतु को अनुकूल बनाने के लिए कुत्ते को नित्य कुछ खिलायें। सूर्यनारायण को प्रतिदिन अर्घ्य दें। रविवार का व्रत करें।