तुला सन् 2009
शनिदेव आप पर 9 सितम्बर तक मेहरबान रहेंगे। उनकी कृपा से आपको अनेक प्रकार से लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 9 सितम्बर से शनि की साढेसाती शुरू होकर समस्यायें पैदा करेगी अतएव आप अपने जरूरी काम इसके पूर्व निपटा लें। देवगुरु बृहस्पति मानसिक तनाव देंगे। गुरुवार के दिन बेसन के 5 लड्डू दान करें। धर्मस्थान में सफाई-सेवा करने से आत्मिक शान्ति मिलेगी। राहु-केतु के द्वारा उत्पन्न निराशा का अंधकार शिवार्चन और रुद्राभिषेक से दूर होगा।