मीन सन् 2009
शनि की अनुकम्पा से प्रगति होगी। शत्रुओं की पराजय से मन प्रसन्न होगा। परन्तु यह ध्यान रहे कि शनिदेव की यह कृपादृष्टि 9 सितम्बर तक ही है। उसके पश्चात कठिन परिस्थितियों से जूझना पडेगा अतएव आप अपने जरूरी काम 9 सितम्बर से पूर्व शनि के अनुकूल रहते ही निपटा लें। राशि के स्वामी बृहस्पति की छत्रछाया में आप सुरक्षित रहेंगे। किन्तु 1 मई से 30 जुलाई के मध्य कोई बडी समस्या आ सकती है। राहु-केतु मिला-जुला फल देंगे। भगवान गणेश की आराधना से मनोकामना पूर्ण होगी।