धनु सन् 2009
मनोबल की क्षीणता से मति और गति प्रभावित होगी। व्यर्थ की दौड-धूप में धन-श्रम का अपव्यय होगा। वाद-विवाद से बचें और सद्भावना से वैर पर विजय पायें। हर काम सोच-विचार कर करें। देवगुरु बृहस्पति समय-समय पर आपकी मदद करके आपको संकट से निकालेंगे। राहु-केतु की प्रतिकूलता किसी विपत्ति के आगमन की सूचना दे रही है। गुरुवार के दिन भगवान दत्तात्रेय अथवा उनके स्वरूप साईबाबा की आराधना करें तथा निर्धनों को भोजन करायें।