वार्षिक राशिफल

वृष

वृष सन् 2009

9 सितम्बर तक शनि की ढैय्या चित्त को अशान्त रखेगी। कलह-क्लेश से बचना हितकर रहेगा। काले घोडे की नाल का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण करने से राहत मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति की अनुकम्पा से निराशा के अंधकार में आशा का दीपक जलेगा। राहु धर्म से विमुख करने का प्रयास करेगा किन्तु आस्था को डिगने न दें। तीर्थयात्रा से भाग्योदय होगा। केतु मनोबल बढाकर संघर्ष करने की शक्ति देगा। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से मनोकामना पूर्ण होगी।

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित