कन्या सन् 2009
शनि की साढेसाती चल रही है। इस समय आपको कोई न कोई समस्या निरन्तर पीडा देगी। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। विश्वासघात की आशंका है। शनिवार के दिन पीपल को जल चढाकर, उसका पूजन और दीप-दान करके सात परिक्रमा करें। शनि की वस्तुओं का दान करें। देवगुरु बृहस्पति और केतु विपरीत परिस्थितियों में आपकी मदद करेंगे। राहु संतान को कष्ट देगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग होगी। छात्र भगवती सरस्वती की आराधना अवश्य करें।