काजल बनी मिस इंडिया साउथ अफ्रीका
 

डरबन। दक्षिण अफ्रीका में मेडिकल की छात्रा काजल लच्छमिनारियन को मिस इंडिया साउथ अफ्रीका के खिताब से नवाजा गया है।

डरबन के सिटी हॉल में पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में 21 वर्षीया काजल को मिस इंडिया साउथ अफ्रीका चुना गया था। सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर से काजल ने पढाई शुरू कर दी है। काजल पूर्वी केप प्रांत के उमटाटा स्थित नेल्सन मंडेला एकेडमिक अस्पताल की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया साउथ अफ्रीका 2009 का खिताब उन्हें लंबी बीमारियों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में सहायता प्रदान करेगा।

काजल बचपन से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं। उन्हें लिटिल मिस इंडिया का भी खिताब मिल चुका है। मिस इंडिया साउथ अफ्रीका 2009 का खिताब जीतने के बाद काजल की नजर अब मिस इंडिया व‌र्ल्डवाइड पर टिकी है। इस प्रतियोगिता में काजल सहित 30 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण