रेवाडी [हरियाणा]। एशियन इंडियन वूमेन इन अमेरिका [एआईडब्ल्यूए] की 42 वर्षीय अध्यक्ष अंजू भार्गव दूसरी भारतीय अमेरिकी नागरिक हैं जिन्हें व्हाइट हाउस ऑफ फेथ बेस्ड एंड नेबरहुड पार्टनरशिप्स ने अपनी आस्था आधारित परामर्शदात्री परिषद में नियुक्त किया है।
अंजू भार्गव अमेरिका में संभवत: एकमात्र भारतीय अमेरिकी महिला पुजारी हैं। अंजू चेन्नई में जन्मीं और वहीं पलीं-बढीं। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी के स्टेला मैरिस कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की।
अंजू भार्गव ने ई-मेल के जरिए बताया कि ज्यादातर लोग हिंदुत्व या अनुष्ठान प्रक्रिया को नहीं समझते। ज्यादातर लोग अनुष्ठान से दर्शन की ओर जाते हैं। मैं दर्शन से अनुष्ठान की ओर जाती हूं। अंजू की मां का नाम सरला भार्गव है। सरला भार्गव रेवाडी की रहने वाली हैं। रेवाडी से उनका गहरा संबंध है।
|
|
||||
|