Symbol Image  सितारे बोलते हैं 

मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुंभ

मीन
मेष (मार्च 21-20 अप्रैल)

इस महीने दिल, दिमाग और ऊर्जा स्तर में तालमेल बना रहेगा। कठिन मेहनत के बाद अब आपके पास धन-संपदा और ताकत आ रही है। रचनात्मक एवं कारोबारी योजनाएं रंग लाएंगी। आप पर दैवी अनुकंपा बनी रहेगी। जो भी काम करेंगे, वे पूर्ण और परिष्कृत होंगे। बिजनेस में सफलता एवं निजी रिश्तों में प्रेम से आपके जीवन और दृष्टिकोण में आगामी वर्ष में बदलाव देखने को मिलेगा। कठिन मेहनत से सफलता और भौतिक लाभ की नींव तैयार हो रही है। अब आप अपने सत्य को पहचान चुके हैं और खुद को अपने वास्तविक रूप में स्वीकार कर चुके हैं, इसलिए यह समय खुद से साक्षात्कार का रहेगा। आंतरिक परिपक्वता और आध्यात्मिक उन्नति का भी समय है यह। ध्यान और अध्यात्म से चेतना के उच्चतर स्तरों को छू सकेंगे और आंतरिक शांति का अनुभव करेंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पन्नई हरा

वृष (अप्रैल 21-21 मई)

इस महीने बिजनेस पहलुओं पर फिर सफलता दिखाई देगी। अतीत में काफी संघर्षपूर्ण समय रहा है। अब हर स्तर पर विस्तार का समय है। परिवार और बच्चों की ओर से संतुष्ट हैं, साथ ही उनकी अपेक्षाओं को समझ रहे हैं। परिवार एवं मित्रों के प्रति व्यवहार संवेदनशील रहेगा। निजी रिश्ते मददगार होंगे। कार्यस्थल में दो सहयोगी आपकी जिम्मेदारियां बांटेंगे, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। कार्यस्थल में ऐसे सहयोगियों से कुछ दूरी बनाएं जो थोड़ा घमंडी या स्वार्थी हों। परिवार की परंपराओं से तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी प्राथमिकताओं एवं मूल्यों के साथ समझौता न करें। ध्यान व योग जरूरी होगा। शुभ अंक: 3 शुभ रंग : केसरिया

मिथुन(मई 22-21 जून)

इस महीने त्वरित निर्णय लेकर एवं योजनाएं बनाकर कारोबारी लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। निजी रिश्तों में रोमांस और जज्बा बना रहेगा। लेकिन दूसरों से भी ऐसे स्नेह की अपेक्षा न करें, अन्यथा निराशा होगी। विपरीत स्थितियों में खुलकर अपनी बात कहेंगे। परिवार वालों एवं मित्रों के प्रति उदार रहेंगे। कार्यस्थल में किसी घमंडी व्यक्ति से सतर्क रहें। बड़े मसलों को विस्तार से जानने में खासा समय व ऊर्जा खर्च करेंगे। लक्ष्यों के लिए प्राथमिकता सूची बनाएं, अन्यथा भ्रमित एवं निराश होंगे। कई बदलावों के बावजूद अपने आत्मविश्वास और शैली से कारोबारी परिदृश्य को बदल देंगे। ध्यान से चेतना के उच्चतर स्तरों को छू सकेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गहरा लाल

कर्क (जून 22-21 जुलाई)

इस महीने कुछ निराश रहेंगे। आसपास की स्थितियों एवं लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं। यथार्थवादी एवं व्यावहारिक नजरिया बनाएं और सोचें कि चीजें इतनी भी बुरी नहीं हैं, जितनी दिख रही हैं। कई बार लगेगा कि कारोबारी स्तर पर दरवाजे बंद हो चुके हैं, आप लक्ष्य तक नहींपहुंच पा रहे हैं। निजी रिश्तों में भी ठहराव नहीं दिख रहा है। महीने के अंत तक चीजें सकारात्मक ढंग से बदलने लगेंगी और रचनात्मक कार्र्यो के लिए सराहना मिलने लगेगी। योजनाओं के प्रति लचीला रुख अपनाएं, नए विचारों एवं सुझावों के प्रति स्वीकार्यता का भाव पैदा करें। अपनी अपेक्षाओं और असंभव लगते लक्ष्यों के लिए जुटकर कार्य करें। योग एवं ध्यान से ऊर्जा स्तर बढ़ाएं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : केसरिया

सिंह(जुलाई 23-23 अगस्त)

इस महीने महत्वाकांक्षी बने रहेंगे। कारोबारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार रहेंगे। मूडी होने के कारण अतिवादी हो सकते हैं, अच्छा होगा कि सफलता के लिए हलका-फुलका एवं सहज रवैया बनाए रखें। कहा जाता है कि छोटी सी बकरी पहाड़ की चोटी तक चढ़ जाती है, जबकि गाय नीचे बैठी रह जाती है। इसलिए मन को हलका बनाएं और उंचाई तक पहुंचने का प्रयास करें। नकारात्मक ताकतों एवं विध्वंसक लोगों के कारण रास्ते बाधित न हों, इसके लिए पहले से कूटनीति और रणनीति का सहारा लेकर कार्य करें। नए लोगों से मेलजोल के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। आध्यात्मिक रुझान एवं ध्यान से लाभ होगा। चालाक व्यक्ति से बचे रहें। जीवन का आनंद उठाएं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : चॉकलेटी भूरा

कन्या (अगस्त 24-23 सितंबर)

इस महीने खानपान, कार्य एवं भावनाओं में अतिवादिता से ग्रस्त रहेंगे। कार्यस्थल व घर दोनों स्थानों पर कुछ न कुछ ऐसा होगा, जिसमें आपके धैर्य की परीक्षा होगी।आपका संतुलन बिगड़ेगा, लेकिन इन सबसे कुछ भी हासिल नहीं होगा। अत्यधिक सामाजिकता के कारण देर रात तक जगेंगे, नींद पूरी नहीं होगी। निजी रिश्तों में भावनाएं जाहिर होंगी, लेकिन सकारात्मक रवैये के साथ स्नेहपूर्ण संबंध बनाए रखें। वृश्चिक राशि का शख्स मददगार होगा, लेकिन साथ ही उसके अपने स्वार्थ भी इसमें शामिल होंगे। घर-द़फ्तर में अनावश्यक सामान रखने से बचें। गॉसिप से बचें, अपने गुस्से और भावनाओं के उफान से बचें। जीवन के हर स्तर पर अपने संतुलन को बनाए रखें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रोज पिंक

तुला (सितंबर 24-23 अक्टूबर)

इस महीने कठिन भावनात्मक निर्णय लेते समय द मून सहायता प्रदान करेगा। कार्यस्थल में पुराना अनुभव काम आएगा। योजनाएं फिर से क्रियान्वित होंगी। बिजनेस में शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को चोट नहींपहुंचा पाएंगे। जिस शख्स से प्रेम करते हैं, उसके साथ कहां तक जाएंगे, तय करना मुश्किल होगा। बेहतर होगा कि अभी चुप रहकर प्रतीक्षा करें। मीन राशि का व्यक्ति मददगार साबित होगा। बिजनेस में अस्थायी बाधाएं परेशान करेंगी। नियति कुछ इस तरह खेल रही है कि एकओर वाकई खुश होंगे तो भीतर दुखी भी होंगे। ध्यान से चेतना के उच्चतर स्तरों को छुएंगे। शुभ अंक :18 शुभ रंग : सिल्वर ग्रे

वृश्चिक (अक्टूबर 24-22 नवंबर)

इस महीने कार्य में नई शुरुआत करेंगे और निजी रिश्तों को जीवंत बनाएंगे। कई तरह की गतिविधियों, खेलकूद व व्यस्त दिनचर्या में नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। कारोबारी मसलों को व्यवस्थित करने और कार्यस्थल में लोगों से सफलतापूर्वक निपटेंगे। सत्ता, ताकत, सरकार में बैठे लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। लेकिन घर या द़फ्तर कहीं भी अहं के टकराव से बचें, क्योंकि इससे स्थिति बिगड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी स्थितियों में विजय प्राप्त होगी। इस माह का‌र्ड्स नई शुरुआत व अंत दर्शा रहे हैं। निजी रिश्ते प्रेमपूर्ण और रोमांटिक होंगे, क्योंकि कुछ अर्थपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। खर्च और उदारता दोनों में ही अति करने से बचे रहें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग: सुनहरा पीला

धनु(नवंबर 23-23 दिसंबर)

इस महीने कारोबारी योजनाओं या बिजनेस पहलुओं को सफलता के साथ निपटा सकेंगे। का‌र्ड्स नई शुरुआत दर्शा रहे हैं। नए अवसर अप्रत्याशित ढंग से सामने आएंगे। बातचीत के जरिये कारोबारी मसलों में समझौता करने से पीछे न हटें। आर्थिक निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ छोटा सा अवकाश ऊर्जा भरा साबित होगा। ऐसे कठोर फैसलों से बचें, जो सही न प्रतीत हों। अतीत के अनुभवों से सबक लेते हुए पुरानी गलतियों या तौर-तरीकों को न दोहराएं। दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं में बदलाव से रिश्ते भी बदलेंगे। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : पन्नई हरा

मकर(दिसंबर 24-20 जनवरी)

इस महीने द सन जीवन में प्रेम व पूर्णता ला रहा है। घर वालों, जीवनसाथी व मित्रों के साथ मौज-मस्ती का समय है। दूर-दराज से आगंतुक आ सकते हैं। समय अच्छा है। मीडिया और लोगों के बीच आपकी प्रसिद्धि की धाक जमेगी। कोई दिलचस्प घटना होगी, जिसमें आप मासूम भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकेंगे। निजी रिश्तों एवं रचनात्मक कारोबारी योजनाओं में युवा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। चेतना के हर स्तर पर नए दृष्टिकोण से काम करेंगे। कार्य एवं कठिन स्थितियों में विजय प्राप्त करके भौतिक लाभ की ओर बढ़ेंगे। अतीत की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। शुभ अंक :19 शुभ रंग : पीला

कुंभ (जनवरी 21-19 फरवरी)

इस माह परिवार और मित्रों के प्रति स्नेहिल रहेंगे। घर-कार्यस्थल में केंद्रबिंदु बने रहेंगे, जिम्मेदारियां उठाएंगे। निजी-कारोबारी मामलों में पूर्वाभासों से सही दिशा मिलेगी। कठिन श्रम व यथार्थवादी बनने से बुनियादी मामले सुलझ जाएंगे। कोई बुजुर्ग स्त्री स्वार्थी साबित होगी। रचनात्मकता बनाए रखें। लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने से महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं सुलझ जाएंगी और ऊर्जा बढ़ेगी। तमाम संसाधनों को एकजुट कर सकेंगे। प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने से ताजगी का एहसास होगा। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : नीला

मीन (फरवरी 20-20 मार्च)

इस महीने घर-दफ्तर में नई स्थितियों के बीच तालमेल बिठा सकेंगे। रिश्तों में प्रेम, रोमांस एवं भावनाएं जन्म लेंगी। दूसरों के लिए ऊर्जा के साथ काम करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। दिलचस्प व बौद्धिक लोगों को आकर्षित करेंगे। अभी आपको अपने नेतृत्वकारी गुणों को दिखाने के लिए अधिकार चाहिए, इसलिए विरोधी स्थिति में धैर्य खो सकते हैं। कोई स्त्री जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, साथ ही आपके प्रति प्रेम और सराहना दर्शाएगी। कोई करीबी मित्र त्वरित प्रतिक्रिया दिखा सकता है, इसलिए किससे क्या कह रहे हैं, इसका ध्यान रखें। अपने क्षेत्र में नए मौलिक विचारों को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। ऊर्जावान बने रहेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग: क्रिम्सन