फैशन जिज्ञासा

      
फैशन जिज्ञासा फैशन डिजाइनर्स अपर्णा और नॉर्डन वॉन्गडी दे रहे हैं सखी के पाठकों की फैशन जिज्ञासाओं के बारे में अपने सुझाव। 1. लंबाई में थोडे छोटे ट्राउजर्स ले आने के कारण मैं उन्हें पहन नहींपा रही हूं। लेकिन मैं उन्हें वापस भी नहींकरना चाहती क्योंकि उनकी फिटिंग बहुत अच्छी है। क्या उन्हें पहनने का कोई तरीका है? नलिनी, लखनऊ किसी पुरानी साडी की ब्रोकेड के प्रिंट या पैच को ट्राउजर की हेम से जोडकर उसकी लंबाई बढा सकती हैं। लेसेज को जोडकर भी ट्राउजर की लंबाई बढाई जा सकती है। इनसे आपके ट्राउजर्स को नया और स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। 2. मुझे बूट्स पहनना बेहद पसंद है। गर्मियों के मौसम में क्या बूट्स को कप्रीज या क्रॉप्ड पैंट्स के साथ पहना जा सकता है? गरिमा, जोधपुर अगर आप क्रॉप्ड पैंट्स के साथ बूट्स पहनना चाहती हैं तो एडी से थोडी ऊंची क्रॉप्ड पैंट्स के साथ ही पहनें। पैंट्स की हेम तक की ही लंबाई वाले बूट्स पहनें। कन्ट्रास्ट कलर के बूट्स पहनने से बचें और कलर्स को सोच-समझ कर ही कंबाइन करें। फ्लोइंग पैंट्स पर बूट्स न पहनें। 3. पारंपरिक भारतीय परिधानों को पहनने में सहज नहीं हूं। क्या भारतीय शादी में वेस्टर्न वेयर पहनना ठीक होगा? और पारंपरिक परिधानों में ऐसा क्या है जो पहनने में कंफर्टेबल लगे? स्वाति, दिल्ली आप इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। सिल्क ट्राउजर्स को चाइनीज कॉलर्डजैकेट के साथ कंबाइन करें या फिर उन्हें एंब्रॉयडेड कुर्ते या सेमी फॉर्मल ट्यूनिक के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा चूडीदार के साथ नी-लेंथ जैकेट भी पहन सकती हैं जो एलिगेंट भी लगेगा और पहनने में कंफर्टेबल भी है। 4. मुझे विविध रंगों में सुपर लॉन्ग टी-श‌र्ट्स और टॉप्स पहनना बेहद पसंद है। क्या अब ऐसी टी-श‌र्ट्स फैशन में हैं? और इन्हें किस तरीके से पहना जा सकता है? सुचित्रा, फरीदाबाद टी-श‌र्ट्स बेहद कंफर्टेबल होती हैं और लॉन्ग टी-श‌र्ट्स आजकल ट्रेंड में हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें किसी भी चीज के साथ बेहद आसानी से पहना जा सकता है। चाहे स्किनी जींस हो या टाइट्स, लॉन्ग टॉप्स को किसी के साथ भी कंबाइन करके पहना जा सकता है। टाइट्स, लॉन्ग टॉप्स और हाई बूट्स का कॉम्बिनेशन बेहतरीन है। 5. मुझे गिफ्ट में बेहद खूबसूरत लेयर्ड नेकलेस मिला है। किस परिधान के साथ इसे पहना जा सकता है, और किस तरह के लेयर्ड नेकलेसेज आजकल फैशन में हैं? नेहा, नोएडा लेयर्ड नेकलेस आज का नया फैशन स्टेटमेंट है, जिसे कोई भी किसी भी परिधान पर पहन सकता है। चाहें आपको अपनी लुक सोफिस्टिकेटेड रखनी हो या स्लीक, यह किसी भी लुक को अच्छी तरह कॉम्प्लीमेंट करता है। अगर आप ऐसा नेकलेस खरीदना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि सभी नेकलेसेज की लंबाई अलग हो। इसके अलावा मेटल्स को मिक्स करने में भी न हिचकें। आप आसानी से गोल्ड और सिल्वर को मिक्स करके पहन सकती हैं। अपने पहनावे या नए फैशन को लेकर अगर आपके मन में कुछ सवाल हैं, तो आप लीजिए सखी से उनका समाधान। हमें लिख भेजें अपने सवाल और पाएं जवाब। हमारा पता है- जागरण सखी डी- 210, सेक्टर-63, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा-201301
सखी प्रतिनिधि
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(17) वोट का औसत

average:3.764704
Saving...
 

अन्य
100 स्टाइल टिप्स