पॉवर योग और साधारण खानपान से हूं फिट: मोनिका बेदी
पॉवर योग और साधारण खानपान से हूं फिट: मोनिका बेदी

चाहिए मन की शांति

मेरा मानना है कि अपनी फिटनेस के प्रति ध्यान देना हर किसी का फर्ज है। यह जरूरी नहीं कि फिटनेस सिर्फ सेलिब्रिटीज के लिए ही आवश्यक है। फिटनेस पाने के लिए मन की शांति सबसे जरूरी है। अगर आप दिल से, मन से परेशान होंगी तो न तो शरीर साथ देगा और न ही मन। हम सभी जानते हैं कि जब हम मानसिक रूप से परेशान होते हैं, तनाव शरीर और मन को घेर लेता है। स्ट्रेस से डिप्रेशन आता है और यही हमारे मन पर कुछ इस तरह से कब्जा कर लेता है कि हम फिर बेतहाशा खाना खाते हैं, या फिर खाते ही नहीं। बाद में अनावश्यक चीजें शरीर में जाने से उसके दुष्परिणाम झेलने पडते हैं। मेरी राय और मेरे अनुभव से फिट रहने के लिए सबसे अहम है, मन का शांत होना। जो घटनाएं मेरे साथ घटीं उनका जिक्र न करते हुए मैं इतना कहूंगी कि मैंने हर हाल में खुद को जितना हो सके तनाव से दूर रखने की कोशिश की। सकारात्मक सोच के कारण तनाव व डिप्रेशन से दूर रहती हूं। मैं गुरुबाणी को मानती हूं।

एक्सरसाइज जरूरी है

यदि मैं फिट नजर आती हूं और मेरे चेहरे पर ग्लो नजर आता है, तो वह मेडिटेशन, पॉवर योग और साधारण खानपान के कारण है। मैं कम से कम आधा घंटा मेडिटेशन जरूर करती हूं। फिर मैं हर दूसरे दिन योग या जिम में एक्सरसाइज करती हूं। मैं लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में रहती हूं। यहीं पास में मैं जिम जाकर एक्सरसाइज करती हूं। जिसमें कार्डिओ, वेट ट्रेनिंग शामिल है। मैं आधा घंटा एक्सरसाइज करती हूं। जिस दिन जिम नहीं जाती, उस दिन एक घंटा योग करती हूं। पिछले दिनों जब मैं एक डांस रिएलिटी शो में व्यस्त थी, तब मेरी फिटनेस का राज डांस ही था। लगातार डांस करने से मेरी फिटनेस बरकरार है।

रखती हूं डाइट का ध्यान

यदि काफी एक्सरसाइज करने, जिम जाने और अपना कीमती वक्त देने के बाद भी सुगठित शरीर नहीं होता तो समझ लें कि हमारा खानपान सही नहीं है। सही और संतुलित खानपान चुस्त-फुर्त शरीर के लिए आवश्यक है। मेरे आहार में सब कुछ शामिल है, पर संतुलित मात्रा में। मैं तली हुई चीजें नहीं खाती। मिठाई खाती हूं पर 2 चम्मच से ज्यादा नहीं होती। रेड मीट से दूर रहती हूं। मक्खन व घी, मैं कम ही खाती हूं। बिना घी की रोटी और हरी सब्जियां, खासकर सरसों का साग मुझे पसंद है, जिससे फैट नहीं बढता। सैलेड, लैट्यूज, ब्रॉक्ली, स्प्राउट्स और सूप्स से मुझे पूरा पोषण मिलता है। डिनर शाम को आठ बजे लेती हूं और उसके बाद पानी के अलावा कुछ भी नहीं लेती। कुछ वर्ष पहले मेरा वजन 54 किलो था, जो अब 55 है। यानि मेरे वजन में वाहे गुरू की मर्जी से कुछ खास बदलाव नहीं आया।

खूबसूरत त्वचा

अधिक से अधिक लिक्विड डाइट लेने से मेरी त्वचा पर ताजगी रहती है। वैसे सकारात्मक सोच और सही खानपान ही मेरे लिए कारगर साबित हो सका है।

मेरी पसंद

लिपस्टिक: शैंबोर-11सी

मस्कारा: लोरियल का ब्लैक

फाउंडेशन: मैक या मेबलिन

आईशैडो: ड्रेस के मुताबिक

काजल: ड्रेस के साथ मेल

मॉयस्चराइजर: लैक्मे

आईशैडो: लैक्मे

पूजा सामंत
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(16) वोट का औसत

average:3.9375
Saving...
 

अन्य
टमी ट्रिमिंग एक्सरसाइज
पौष्टिकता ए से जेड तक
हेल्दी फूड्स
हेल्थ केयर
स्वास्थ्य समस्याएं एवं बचाव