बाल बनें रेशम-रेशम

      
बाल बनें रेशम-रेशम

मौसम का असर जिस प्रकार त्वचा पर पडता है उसी तरह आपके बाल भी प्रभावित होते हैं। खास तौर पर गर्मियों में बालों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। आप क्या करें आइए जानें।

1. धूप, नमक-पानी और क्लोरीन के असर से बालों की प्राकृतिक नमी सूख जाती है। इसलिए बालों को सीधी धूप से बचाने के लिए कैप पहनें। बालों में हेयर सीरम लगाएं।

2. अगर आपके बाल उमस के कारण अधिक तैलीय हो जाते हैं तो हॉट एयर के साथ ब्लो ड्राई से बचें। क्योंकि हॉट एयर सिर की त्वचा की तैलीय ग्रथिंयों को सक्रिय कर देती है इसलिए अतिरिक्त तेल निकलने लगता है।

3. नियमित ट्रिमिंग कराएं। गर्मी की तपन और बारिश के कारण बाल जल्दी ही बेजान होने लगते हैं। इसलिए 6-8 हफ्ते में ट्रिमिंग जरूर कराएं, ताकि दोमुंहे बाल न हो पाएं।

4. सूर्य की नुकसानदेह अल्ट्रावॉयलट किरणों से बालों को बचाने के लिए सनशील्ड लगाएं। अगर आप स्विमिंग करती हैं तो बालों को क्लोरीनयुक्त पानी से बचाने के लिए स्विम कैप पहनें या फिर बालों को पहले से ही क्लोरीनरहित पानी से गीला कर लें। क्योंकि बाल स्पॉन्ज की तरह होते हैं। इसलिए खूब सारा पानी सोख सकते हैं। अगर पहले से ही बाल गीले होंगे तो जब आप स्विमिंग करेंगी तब सॉल्टी और क्लोरीनयुक्त पानी का असर उन पर कम होगा।

5. हफ्ते में एक बार क्लेरिफाइंग शैंपू का इस्तेमाल करें। यह बालों में नई जान डालने में मदद करेगा।

6. बेजान बालों के लिए शाइन प्रोडक्ट्स जैसे हेयर वॉल्यूमाइजिंग जेल या क्रीम कंडीशनर, लीव ऑन या सीरम प्रयोग करें।

जावेद हबीब
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(48) वोट का औसत

average:4.020832
Saving...
 

अन्य
कैसे रखें सुरक्षित मेकअप प्रोडक्ट
स्वस्थ त्वचा और सुंदर बाल
..गर चाहती हैं युवा दिखना
सौन्दर्य समस्याएं