नातजुर्बेकारी से वाइज की ये बातें हैं

अनुभव दिमाग का भोजन है।

बिल वाल्टरसन, अमेरिकी लेखक

अपनी गलतियों को हर शख्स जो नाम देता है वह है अनुभव।

ऑस्कर वाइल्ड, आयरिश लेखक

ज्ञान हम केवल तीन ही तरीकों से हासिल कर सकते हैं: पहला देखकर, जो सबसे गरिमापूर्ण है, दूसरा नकल करके जो सबसे आसान है और तीसरा खुद अपने अनुभव से जो बेहद कष्टकर है।

कन्फ्यूशियस, चीनी दार्शनिक

जिस चीज का आपको अनुभव न हो, उसे पढकर आप कभी भी समझ नहीं सकते हैं।

इजाडोरा डंकन, अमेरिकी नृत्यांगना

क्या आप शिक्षा और अनुभव के बीच का फर्क जानते हैं। शिक्षा वह चीज है जो आप बहुत सुविधाजनक स्थिति में हासिल करते हैं और अनुभव वह- जिससे आप तब गुजरते हैं जब आपके पास कोई सुविधा नहीं होती है।

पेटे सीगर, अमेरिकी लोकगायक

अनुभव वह नहीं है जो आपके साथ घटता है, अनुभव वह है जो उस स्थिति से निपटने के लिए आप खुद करते हैं।

आल्डस हक्सले, अंग्रेज लेखक

अनुभव विचार की संतान है और विचार क्रिया की।

बेंजामिन डिजरेली, ब्रिटिश राजनेता

सही निर्णय अनुभव से आते हैं और अनुभव गलत निर्णय से।

फ्रेड ब्रुक्स, अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक

अतीत को समेटने का काम जरा इत्मीनान से करें ताकि आप अपने अनुभवों को निचोड सकें और भविष्य में उनका इस्तेमाल कर सकें।

जिम रॉन, अमेरिकी वक्ता और लेखक

आज मैं जो कुछ भी जानता हूं वह सब मैंने तीस की उम्र के बाद ही सीखा।

जॉर्ज क्लेमैंश्यू, ब्रिटिश राजनेता

सीखने के मामले में अनुभव से आसान कुछ भी नहीं है, पर अमल के लिए उससे मुश्किल कुछ नहीं।

जोश बिलिंग्स, अमेरिकी हास्यलेखक

हर पल एक अनुभव है।

जेक रॉब‌र्ट्स, अमेरिकी पहलवान

अनुभव: सबसे क्रूर शिक्षक। लेकिन आप इससे सीखते हैं, क्या आप सचमुच सीखते हैं?

सीएस लेविस, ब्रिटिश कथाकार

खुशी कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप अनुभव कर सकें, यह ऐसी चीज है जिसे आप सिर्फ याद कर सकते हैं।

ऑस्कर लेवंट, अमेरिकी संगीतकार

हमने अनुभव से यही सीखा है कि आदमी अनुभवों से कुछ भी नहीं सीखता।

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, आयरिश लेखक

प्रयोगों से आप अनुभव हासिल नहीं कर सकते। क्योंकि अनुभव बनाया नहीं जा सकता है। आपको इससे गुजरना होगा।

अलबर्ट कामू, फ्रेंच दार्शनिक

इष्ट देव सांकृत्यायन
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
 

अन्य
परंपरागत धारणा बदल दी सास ने
हलचलें
बोझ बन गया है जीवन
जब गुरू-गोविंद दोनों मिले
टी-टाइम