टी-टाइम

      
टी-टाइम

चाहें बरसात के दिनों की शाम का वक्त हो या मेहमानों के साथ हो, टी-पॉट्स और कप्स में गरमागरम चाय पीने का अंदाज कुछ अलग ही है। इनके इस्तेमाल और रख-रखाव के बारे में कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है-

1. अगर आप टी-पॉट्स का इस्तेमाल पानी उबालने के लिए भी कर रही हैं, तो टी-पॉट को ऊपर तक न भरें। पानी उबालते वक्त टी-पॉट को स्पाउट ओपनिंग तक ही भरना सही है।

2. टी-पॉट को साफ करने के लिए हलके गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

3. चाय का स्वाद पूरी तरह इस बात पर निर्भर है कि चाय की पत्ती को पानी में कितने समय तक रखा गया है। 3 मिनट से कम रखी गई चाय का स्वाद ठीक से नहींबन पाता, जबकि 5 मिनट से अधिक देर तक पानी में रखी गई पत्ती से चाय का स्वाद कडवा होने का डर रहता है।

4. अगर आप इन्फ्यूजर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पानी उबलने के बाद ही उसे टी-पॉट में डालें। अगर चाय की पत्ती टी-पॉट में रह गई है तो सारे पानी को टी-पॉट से बाहर निकालना जरूरी है।

5. टी-पॉट को गर्म रखने के लिए टी-कोजी का इस्तेमाल करें।

6. सेरामिक टी-पॉट को सीधे बर्नर पर कभी न रखें। चाय बनाने के लिए पानी किसी और बर्तन में ही गर्म करें, जिसे टी-पॉट में धीरे से डालें।

7. मजबूत से मजबूत सेरामिक टी-पॉट्स के लिए भी थर्मल शॉक बेहद बुरा होता है। इसलिए उसके बॉडी टेंपरेचर को बढाने के लिए बहते हुए गर्म पानी को टी-पॉट पर डालें।

8. सेरामिक टी-पॉट से चाय डालने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें।

9. अगर आप स्ट्रॉन्ग चाय पसंद नहींकरते और चाय में दूध का स्वाद पसंद हैं, तो स्टेनलेस स्टील के टी, मिल्क और कॉफी पॉट आपके लिए हैं।

10. एक या दो कप चाय और दूध के लिए स्टेनलेस स्टील के छोटे टी सेट का इस्तेमाल करें। जबकि बडे सेट्स का प्रयोग ज्यादा लोगों के लिए चाय और कॉफी बनाने के लिए किया जा सकता है। स्टेनलेस स्टील का ढक्कन चाय और कॉफी को ठंडा या गर्म रखने में मदद करता है।

11. स्टेनलेस स्टील की क्वालिटी को बरकरार रखने के लिए उनकी ठीक तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है। स्टील को नियमित तौर पर गर्म पानी और साफ कपडे की मदद से हलकेडिटर्जेट से साफ करें। गहरे दाग हटाने के लिए गर्म पानी के साथ सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

सखी प्रतिनिधि
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
 

अन्य
परंपरागत धारणा बदल दी सास ने
हलचलें
बोझ बन गया है जीवन
नातजुर्बेकारी से वाइज की ये बातें हैं
जब गुरू-गोविंद दोनों मिले