10 नुस्खे जिंदगी आसान बनाने के

      
10 नुस्खे जिंदगी आसान बनाने के

1. कामकाजी स्त्री के लिए पहला और महत्वपूर्ण नियम यह है कि वह न कहना सीखे।

2. पैसा बचाना अच्छी बात है लेकिन इसके लिए अपने को खटाना एकदम गलत है। बेहतर होगा कि छोटे-छोटे घरेलू कामों जैसे डस्टिंग, बाथरूम और किचन के फ्लोर को साफ करने के लिए पार्ट टाइम मेड का बंदोबस्त करें।

3. ऑफिस का काम घर पर न लाएं।

4. बिलों के भुगतान की सीधी व्यवस्था बनवाएं जिससे आपके खाते से ही रकम अदा की जा सके।

5. काम का एक कैलेंडर बनाएं जिसे घर के हर सदस्य से मार्क कराएं। इस पर भी बहुत से ऐसे काम होते हैं, जिन्हें जरा भी अनदेखा करने से आप परेशानी में पड सकती हैं।

1. प्राथमिकताएं तय करें

क्षेत्र कोई भी हो, प्राथमिकताएं तय करनी जरूरी हैं। इस दृष्टि से घर और ऑफिस दोनों महत्वपूर्ण हैं। जरूरी कामों की सूची बनाएं, अब देखिए कि कौन से काम एक दिन छोड कर किए जा सकते हैं, जैसे कपडे धोने का काम। यदि बच्चे छोटे हैं तो आपकी सबसे बडी प्राथमिकता वही हैं।

2. योजना बनाएं

अपने छोटे और बडे सभी कामों को एक साथ करने की जगह, उन्हें सही ढंग से संपादित करने का गुण विकसित करने पर जोर दें। जैसे कि आपने शॉपिंग के लिए समय निश्चित किया हुआ है, पोस्ट ऑफिस जाना है या डॉक्टर से मिलना है तो इसका खाका दिमाग में बना लें कि किस काम के लिए आपको कहां जाना है और इसमें कितना समय लगेगा। इस बीच और क्या कर सकती हैं।

3. लचीली बनें

घरेलू कामों की सूची बना लें, इससे आपका सिर दर्द और तनाव दोनों दूर होंगे। लेकिन हमेशा लचीली बनी रहें, क्योंकि कब कौन सा काम या जिम्मेदारी अचानक आपके ऊपर आ जाएगी, आप खुद भी नहीं जानतीं।

4. एक रात पहले योजना बना लें

क्या बच्चों ने अपने बैग टाइम टेबल के अनुसार लगा लिए? क्या उनकी यूनीफॉर्म तैयार है? सबके नाश्ते खाने की तैयारी कर ली? यह सब पहले से ही सुनिश्चित कर लें।

5. काम की व्यवस्था बनाएं

अपने खाली समय का सही ढंग से उपयोग करें। डिनर के बाद डाइनिंग टेबल साफ करना तो आपको याद है, लेकिन सिंक गंदे बर्तनों से भरा है। इसलिए जो सोच रही हैं उस पर नहीं, जरूरत के अनुसार काम करें।

6. एक साथ दो काम करें

यह सीखने की कोशिश करें कि कैसे एक समय में दो काम कर सकती हैं। खाना बनाते-बनाते जरूरत के बर्तन साफ करना या चाय दूध उबालते समय सब्जी काट लेना आदि काम। यह आप बेहतर समझ सकती हैं कि किन दो कामों को एक साथ कर सकेंगी।

7. जिम्मेदारी बांटें

कुछ जिम्मेदारी अपने बच्चों को भी दें। वे भी जिम्मेदार बनेंगे और आपके करीब आएंगे। इस जिम्मेदारी को बारी-बारी घुमाते चलें, ऊब नहीं होगी।

8. काम आसान बनाएं

घर के हर सदस्य को एक अलग बास्केट दे दें, जिसमें वह अपने गंदे कपडे रख सके। जिससे आपको कपडे धोते समय खिडकी-दरवाजों के पीछे व इधर-उधर न ढूंढने न पडें। देखिए, आपका आधा सिरदर्द कम हो गया।

9. खाने की योजना बनाएं

यूं तो हर काम नियोजित ढंग से करने पर ही आपको फायदा होगा। सबसे ज्यादा समय किचन में बीतता है, इसलिए अपने हर मील को पहले से प्लान कर लें। यह सबसे ज्यादा तकलीफदेह होता है कि जब आप खाना बनाने जाएं तो आपको किसी सामान के लिए अचानक भाग कर बाजार जाना पडे। वीकेंड पर सूची बना कर सप्ताह भर का सामान खरीद लाएं।

10. एंजॉय करें

जिम्मेदारी आपकी है, आपको ही निभानी है। हर स्थिति का सामना खुशी से करना सीखें इससे न केवल आपका मनोबल बढेगा, बल्कि आपमें सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होगा।

प्रीति सेठ
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(73) वोट का औसत

average:4.46575
Saving...
 

अन्य
मेरे घर के आस पास
जब बनाना चाहें अपना घर
जेन मेरी सच्ची दोस्त है: अमृता
सावधानी से चुनें अपना पासवर्ड
घर खरीदें मुसीबत छोड़कर
है सबसे बड़ी वो बात..