11 टिप्स ज्यूलरी खरीदने के

      
11 टिप्स ज्यूलरी खरीदने के

गहने स्त्रियों के सच्चे मित्र माने जाते हैं और मनपसंद गहने चुन पाना सच्चा दोस्त मिलने जैसा ही मुश्किल होता है। कोई भी ऐसी स्त्री नहीं, जो एक बार में आभूषण पसंद करके खरीद लेती हो। किसी का डिजाइन भाता है तो किसी की फिटिंग नहीं हो पाती, कभी सब पसंद आ जाता है तो जेब पर भारी पडता है। गहनों की जगमग दुनिया से एक जगमगाता आभूषण चुनना बहुत मुश्किल होता है।

औरतों के साथ शॉपिंग करना सबसे मुश्किल काम है..। अमूमन पुरुषों का यही मानना है और यह बात पूरी तरह सच साबित होती है, जब वे ज्यूलरी शो-रूम में बैठी होती हैं। फिर भी कुछ टिप्स हैं, जो मुश्किल कम कर सकते हैं। अगली बार कुछ खरीदने जाएं तो इन्हें पढ लें।

1. जब आप ड्रेस खरीदती हैं तो उसे ट्रायल रूम में पहनकर देखती हैं। ज्यूलरी को भी पहनकर जरूर देखें। सुंदरता के साथ यह भी जरूरी है कि वह आप पर अच्छी लगे और सुविधाजनक हो।

2. पहली नजर में कुछ आपको लुभा रहा है और वह पॉकेट के माफिक भी है तो उसे खरीद लें। ये न सोचें कि सिल्वर है या गोल्ड, असली है या नकली। कई बार पहली नजर में कुछ पसंद आता है, इसके बाद दर्जनों चीजें देखने के बावजूद कुछ अच्छा नहीं लगता। क्योंकि पहली चीज मन पर छाई होती है। उसे खरीद लें, अगली बार का इंतजार न करें।

3. कोई ऐसा ट्रेंडी पीस लेना चाहती हैं, जो लंबे समय तक स्टाइल में नहीं रहेगा तो कॉस्ट्यूम ज्यूलरी खरीदें। ये असली नहींहोती, साथ ही कुछ सस्ती भी मिल जाती है।

4. लंबे समय के लिए आभूषण खरीदना चाहती हैं तो क्लासिक डिजाइनर ज्यूलरी लें। ये महंगी होती है, लेकिन जिंदगी भर साथ देती है।

5. आभूषण व्यक्तित्व को बदल देते हैं। इनमें प्रयोग करना सीखें। कई बार एक बोल्ड पीस आउटफिट की खूबसूरती को दुगना कर देता है। लेकिन इसे पहनकर आईना जरूर देख लें कि यह आप पर फब रहा हो।

6. कुछ भी ऐसा न लें, जिसे लेने में थोडी हिचक हो। क्योंकि बाद में भी उसे पहनने में आपको जरूर हिचक होगी।

7. हडबडी में आभूषण न खरीदें। दो-तीन स्थानों पर अवश्य जांच-परख लें। गुणवत्ता, डिजाइन, रंग, मूल्य, हॉलमार्किंग जैसे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही आभूषण खरीदें।

8. ज्यूलरी की ऑनलाइन खरीदारी करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। तकनीकी जानकारियों के अलावा यह भी जरूर देख लें कि अपनी फिटिंग बिलकुल सही बताएं।

9. यह भी ध्यान दें कि आभूषण किस अवसर-आयोजन या स्थान पर पहना जाना है। बडा सा चोकर किसी खास शाम के लिए बेहतर हो सकता है, लेकिन उसे पहनकर आप कंप्यूटर पर काम नहींकर सकतीं।

10. किसी एक डिजाइनर, ब्रैंड या शो-रूम के नाम पर न जाएं। जरूरी नहींकि आपका ज्यूलरी बॉक्स डिजाइनर ज्यूलरी से भरा हो। कई बार ब्रैंड के अलावा भी खूबसूरत पीस दिखते हैं, जो स्टाइल स्टेटमेंट बना सकते हैं।

11. अपने कद और चेहरे के हिसाब से गहने खरीदें। चेहरा छोटा है तो बहुत बडा पीस अच्छा नहींलगेगा। उम्र कम है तो पारंपरिक आभूषणों के बजाय हलके और सस्ते डिजाइनर पीस लें। इसी तरह अधिक उम्र में शैंडलियर के बजाय छोटे व शालीन डिजाइन वाले टॉप्स खरीदें।

इंदिरा
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(22) वोट का औसत

average:4.636362
Saving...
 

अन्य
कैसा सच किसका सामना
सत्ता के आकर्षण से दूर हैं सोनिया गांधी
यह दौर यूं ही चलता रहे: करीना
ट्रेंडसेटर हैं भारतीय आभूषण
गहनों की भाषा
इंसाफ की डगर पे..
जब करना हो निवेश