यह दौर यूं ही चलता रहे: करीना

      
यह दौर यूं ही चलता रहे: करीना

फैशन और फिटनेस में बेबो ने साइज जीरो के फंडे से सनसनी फैला दी। दुनिया की नामी शाकाहारी हस्तियों में बेबो का नाम छा चुका है। सैफ अली खान से उनकी दोस्ती हो या शाहिद कपूर से अलगाव, बेबो ने अपनी निजी जिंदगी पर पर्दा डालने की कोशिश कभी नहीं की ।

बेबो फीवर और नंबर वन होने पर कैसा महसूस करती हैं आप?

बेबो- अच्छा लगता है। बेबो फीवर मेरे या किसी भी कलाकार के लिए एनर्जी बूस्टर की तरह है। नंबरों के खेल पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया। मुझे तो यह मलाल हमेशा रहेगा कि लोलो मुझसे ज्यादा प्रतिभाशाली है, पर शायद कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई.. यदि मैं नंबर वन हूं, तो जाहिर है कि खुश हूं। लगता है, जिंदगी का यह दौर कभी न खत्म हो।

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म कम्बख्त इश्क बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। क्या शिखर पर पहुंचने के बाद भी असफलता-सफलता मायने रखती है?

बेबो- मुझे लगता है कि हर सच्चे कलाकार के लिए सफलता और असफलता मायने रखती है। खुद की ग्रोथ के लिए सफलता पाना जितना जरूरी है, उससे भी जरूरी है सफलता को बरकरार रखना। यही कठिन काम है।

कौन से किरदार आपके पंसदीदा हैं?

बेबो- मेरी फ्लॉप फिल्में खुशी, देव, मुझसे दोस्ती करोगे, तलाश जैसी फिल्में अच्छी थीं। उनमें भी खुशी फिल्म का किरदार मुझे अच्छा लगा, लेकिन फिल्म नहीं चली। ओंकारा फिल्म की डॉली, जब वी मेट की गीत और फिल्म चमेली की चमेली मेरे ऑल टाइम फेवरेट किरदार हैं। इनसे लगा कि कोई किरदार निभाया है मैंने।

आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कौन हैं?

बेबो- मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं, नरगिस जी। कितनी स्वाभाविक, मासूम और बेहतरीन अदाकारा थीं वह। मुझे मीनाकुमारी भी अच्छी लगती थीं। उनके जैसी कोई और हो नहीं सकती। मुझे मॉम और मौसी भी अच्छी लगती थीं। पर मैं सर पर हेवी विग लगाने के खिलाफहूं। मुझे नहीं पता कि उन दिनों क्या मजबूरी थी, जो उन्हें विग लगाने पडते थे।

आज के दौर में कौन पसंद है?

बेबो- आय लव काजोल.. अभिनय का गुण उनमें जन्मजात है। पसंद माधुरी भी है और मेरी लोलो, वह तो ऑल टाइम फेवरेट है।

क्या सैफ अली से शादी करेंगी?

बेबो- जी हां बिलकुल, पर कब यह पता नहीं। हां, शादी जब भी करूंगी, डंके की चोट पर होगी। पर मैं और सैफ इन दिनों करियर के सबसे हसीन मोड पर हैं। सैफने बतौर अभिनेता खुद को स्थापित किया। बतौर निर्माता भी उसकी पहली फिल्म लव आजकल सराही गई।

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों काकरियर खत्म हो जाता है?

बेबो- नहीं, बिलकुल नहीं, माधुरी चूंकि विदेश में हैं, वे हर फिल्म नहीं कर सकतीं। काजोल ने करियर और घर दोनों ठीक से मैनेज किया है। शादी के बाद मैं भी काम करना चाहूंगी।

फिर शादी में देर क्यों?

बेबो- शादी के बाद प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। अब मेरी उम्र 28 है, शादी यदि 30-31 में की तो मां बनना चाहूंगी। फिर ब्रेक तो चाहिए ही?

क्या लोलो के साथ आप योगा सेंटर्स की चेन शुरू करने जा रही हैं?

बेबो- हां, योगा सेंटर या जिम शुरू करेंगे मुंबई में। पर अभी तक मनपसंद जगह नहीं मिली है, मुंबई में मौके की लोकेशंस आसानी से नहीं मिलतीं।

पूजा सामंत
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
 

अन्य
कैसा सच किसका सामना
11 टिप्स ज्यूलरी खरीदने के
सत्ता के आकर्षण से दूर हैं सोनिया गांधी
ट्रेंडसेटर हैं भारतीय आभूषण
गहनों की भाषा
इंसाफ की डगर पे..
जब करना हो निवेश