चांप ए काबुली

      
चांप ए काबुली

1-2 व्यक्तियों के लिए

सामग्री:

240 ग्राम साफ किए हुए लैंब चॉप, 50 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, 2 ग्राम लाल मिर्च पेस्ट, 2 ग्राम काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 10 मिली. फ्रेश क्रीम, 15 मिली. सरसों का तेल, 1 ग्राम बडी इलायची, 7 ग्राम अदरक-लहसुन पेस्ट, 3 ग्राम छोटी इलायची, 10 मिली. माल्ट विनेगर, 2 ग्राम गरम मसाला, 1 ग्राम कसूरी मेथी, 1 लौंग पाउडर।

विधि:

1. लैंब चॉप में विनेगर, नमक, काली मिर्च, आधा मिर्च पेस्ट और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर मेरिनेट करने को 6 घंटे के लिए रख दें।

2. दही को खूब अच्छी तरह फेंट कर क्रीम जैसा कर लें और फिर उसमें अन्य सामग्री मिलाएं। पहले से मेरिनेट किए हुए चिकेन में दही मिश्रण मिलाकर लैंब को दोबारा 6 घंटे के लिए मेरिनेट करें।

3. अब लैंब चॉप को गर्म ग्रिडल पर रखकर धीमी आंच पर 12 मिनट तक रखें।

4. ऊपर से थोडा-सा नीबू का रस और कटी हुई धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।

एग्जीक्यूटिव शेफ नरेन्द्र सिंह
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(30) वोट का औसत

average:4.033332
Saving...
 

अन्य
सर्वश्रेष्ठ सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.- 29
ठंड भगाए, सेहत दिलाए स्पा सूप
विदेशी तंदूरी मछली
तंदूर की भरवां गुच्छी
कॉकर कैरवे
नल्ली निहारी
तह पे तह कबाब
दाल कैरेवे
तड़का दही