सुने मत गुने: आपका चरित्र आपकी नियति

विपत्तियों का दौर तो करीब हर शख्स झेल सकता है, पर अगर आप किसी व्यक्ति के चरित्र का परीक्षण करना चाहते हैं तो उसे अधिकार सौंप दें।

अब्रहम लिंकन, भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

औचित्य की कसौटी पर कसे बगैर चरित्र की प्रतिष्ठा संभव ही नहीं है।

कन्फ्यूशियस, चीनी दार्शनिक

मैं अपने अतीत से जितनी दूर होती जाऊंगी, ख्ाुद अपना चरित्र गढने के उतने ही निकट आती जाऊंगी।

इसाबेल एबरहार्ट, स्विस-अलजीरियन अन्वेषी व लेखिका आप अपने को किसी बने-बनाए चरित्र के खांचे में फिट नहीं कर सकते। बल्कि आपको खुद को छील-छीलकर अपना चरित्र गढना होगा।

जेम्स ए फ्रूड, अंग्रेज इतिहासकार एवं साहित्यकार

मनुष्य का चरित्र ही उसका भाग्य है।

हेराक्लिटस, ग्रीक दार्शनिक

साहसी और चरित्रवान लोग चरित्रहीन लोगों को हमेशा पापी लगते हैं।

हर्मन हेस, जर्मन-स्विस कवि

किसी व्यक्ति के चरित्र को समझने का सबसे सही माध्यम उसके द्वारा किए जाने वाले मजाक हैं।

जॉर्ज क्रिस्टॉफ लिटेनबर्ग, जर्मन वैज्ञानिक एवं व्यंग्यकार

मनुष्य अपने चरित्र को और किसी भी बात से उतने सही तरीके से जाहिर नहीं कर सकता जितना इस बात से कि वह किन बातों पर हंसता है।

जोहान वुल्फगैंग वॉन गोथे, जर्मन लेखक

हमारा चरित्र. हमारी नियति का प्रतीक है। जितनी ज्यादा शुद्धता हमारे चरित्र में होगी, उतनी ही सहज और उत्तम हमारी नियति होगी।

जॉर्ज संतायना, स्पैनिश दार्शनिक एवं साहित्यकार

अकेले अपने बूते कोई और सब कुछ हासिल कर सकता है, एक चरित्र को छोडकर।

मैरी हेनरी बेले, फ्रेंच लेखक

किसी व्यक्ति का चरित्र उसकी बातचीत से जाहिर होता है।

मेनैंडर, ग्रीक नाटककार

लोग इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं होते कि दुनिया के प्रति उनका नजरिया असल में उनके अपने ही चरित्र की अभिव्यक्ति होता है।

राल्फ वाल्डो इमर्सन, अमेरिकी लेखक

कडी मेहनत चरित्र को चमकाती है: कुछ लोग इस पर अपने कंधे उचका देते हैं, कुछ नाक सिकोडते हैं और कुछ पर कोई फर्क ही नहीं पडता।

सैम इविंग, बेसबॉल खिलाडी

वह ऐसी कविताएं जीता है जो लिख नहीं सकता। दूसरे लोग ऐसी कविताएं लिखते हैं जिनकी भावना को वे साकार नहीं कर सकते।

ऑस्कर वाइल्ड आयरिश रचनाकार

इष्ट देव सांकृत्यायन
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.9
Saving...
 

अन्य
हौंसलों की ऊंची उड़ान
कंटेंपरेरी लुक में ट्रेडिशनल विद्या
जरा रूमानी हो जाएं
जुझारू व्यक्तित्व की धनी महारानी अहिल्या बाई होल्कर