जरा रूमानी हो जाएं

      
जरा रूमानी हो जाएं

रोमांस को एक और बार जी लेने के लिए सर्दियों से बेहतर मौसम क्या होगा! सर्दियों की सिरहन और हॉट चॉकलेट का साथ.. यानी आपका दिल और दिमाग अच्छी तरह रिलैक्स हो सकता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सर्दियों का मौसम दो लोगों के बीच रोमांटिक भावनाओं के पनपने के लिए एकदम उपयुक्त होता है। आपके रिश्ते में कोई खटपट चल रही हो या आपको अपने रिश्ते को और निखारना हो, इस मौसम का भरपूर फायदा उठा लें। अपने पार्टनर को इन सर्दियों में कुछ अलग अंदाज में डेट करके उन्हें सरप्राइज दें। यहां डेटिंग के कॉन्सेप्ट को समझने की जरूरत है। डेट का मतलब कैंडललाइट डिनर या तारों की छांव में सपनीली बातें करना भर नहीं है। डेट कहीं भी और कभी भी हो सकती है, बस मूड उपयुक्त होना चाहिए। सखी सुझा रही है कुछ तरीके-

डेटिंग आइडियाज

1. विंटर डेट में अगर स्नोफॉल हो जाए तो बात ही और है! स्नोफॉल का मतलब यह नहीं कि आप घर में बैठ जाएं। अगर आप ऐसे इलाके में रहती हैं जहां स्नोफॉल की गुंजाइश है तो इसका पूरा मजा उठाएं। आम तौर पर लोग स्नोफॉल से बचते हैं कि सर्दी न लग जाए, लेकिन कभी-कभी इस डर से निकलना अच्छा भी होता है। अपने बिंदास पहलू को जगाइए और निकल पडिए स्नोफॉल को एंजॉय करने के लिए। बचपन के दिनों को एक बार फिर जीने का इससे बेहतर मौका और क्या होगा जब आप अपने प्रियजनों पर बर्फ के गोले बनाकर मारते थे। कुछ इसी अंदाज में आप अपने रोमांटिक पलों को यादगार बना सकते हैं।

2. स्नोफॉल के मौसम में स्लेजिंग से बेहतर और क्या होगा! एक ही स्लेज में राइड करने से आपको एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है। हालांकि यह करने से पहले आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अच्छी तरह कपडे पहने हों ताकि आपको सर्दी न लगे।

3. अगर आप और आपके पार्टनर थोडा एडवेंचर का मजा चाहते हों तो सर्दियों के मौसम निकट के किसी सी-बीच पर जाकर बॉर्नफायर अरेंज करें। समुद्र की लहरों के बीच बॉर्नफायर और रजाई में सिमटे हुए आप दोनों!

4. सर्दियों का मौसम तो बना ही आइस-स्केटिंग के लिए है और बात जब अपने पार्टनर के साथ आइस-स्केटिंग एवं स्कीइंग की हो तो बात ही कुछ और होती है। आप दोनों नैचरल ब्यूटी के बीच एक-दूसरे के साथ इंज्वॉय कर सकते हैं, साथ ही कुछ एक्स्ट्रा कैलरीज भी बर्न कर सकते हैं।

5. अपने पार्टनर के साथ एक मैरेथन मूवी सेशन अरेंज करें। एक के बाद एक उनकी पसंद की फिल्में देखें। हां, अपने साथ पॉपकॉर्न और ड्रिंक्स रखना न भूलें। यह इंडोर डेट आपको अपने पार्टनर को रिलैक्स करने के लिए आदर्श है।

6. अपने पुराने फोटो एलबम खंगालें। उनमें कैद आपके सबसे प्यारे पलों की तस्वीरें एक जगह इकट्ठा करें और उनमें से कुछ पलों को दोबारा जीने की योजना तैयार करें। मसलन आपका अरेंज किया हुआ कोई डिनर उन्हें बेहद पसंद आया हो। एक बार फिर वैसी ही तैयारी करें और वही सेटिंग बनाएं ताकि वे खूबसूरत यादें एक बार फिर ताजा हो जाएं। कहते हैं, बातें भूल जाती हैं.. यादें याद आती हैं! क्यों न आप अपने पुराने लम्हों को एक बार फिर जी लें!

7. मौसम में कुहासा हो, ओस की ठंडी-ठंडी बूंदें पड रही हों और आपके पार्टनर का साथ.. क्या इससे ज्यादा सिंपल और रोमांटिक डेट हो सकती है! डिनर के बाद अपने पार्टनर के साथ पास के गार्डेन में घूमने निकल जाएं। अपनी बातों और अपने साथ से उन्हें एक अलग दुनिया का अनुभव कराएं ताकि वे खुद को पूरी तरह भूल कर आपमें रम जाएं।

8. सर्दियों का मौसम फूलों के नाम होता है। अगर आप किसी मेट्रो में रहते हैं तो आपको हरियाली और फूलों की ताजगी कम ही देखने को मिलती होगी। अपने पार्टनर को एक रिफ्रेशिंग अनुभव देने के लिए आप फूलों का सहारा ले सकती हैं। अपने रूम को खूबसूरत फूलों से सजाएं। चटक रंगों के फूलों के बजाय सॉफ्ट रंगों के फूलों का चुनाव करें। व्हाइट और पिंक गुलाब ऐसी डेट को यादगार बनाने के लिए आदर्श हैं। कुछ कैंडल्स लगाकर आप एक बेहतरीन डेट सेट-अप तैयार कर सकती हैं। सॉफ्ट म्यूजिक, वाइन और चीज का इंतजाम कर लें। आपकी इतनी मेहनत को आपके पार्टनर जरूर सराहेंगे।

9. अगर आपके पार्टनर थोडा देसी अंदाज पसंद करते हों तो आप उन्हें उन दिनों की याद दिला सकती हैं जब वह अंगीठी में आलू और शकरकंद सेंक कर खाया करते थे। एक अंगीठी का इंतजाम कीजिए और जमीन पर सीटिंग अरेंजमेंट तैयार कीजिए। एक ही रजाई में बैठकर आप अंगीठी की आंच तापें और आलू भूनकर हरी चटनी के साथ खाएं, क्या इससे बेहतर कुछ और हो सकता है!

10. सर्दियों में आइसक्रीम खाना पागलपन से भरा आइडिया है लेकिन रोमांस की कोई सीमा कहां होती है! अपने पार्टनर के साथ आइसक्रीम पार्लर जाएं और वहां अपने पसंद के आइसक्रीम फ्लेवर्स ट्राई करें। सर्दियों में आइसक्रीम का मजा और आपके पार्टनर का साथ एक डेट को रोमांटिक बनाने के लिए काफी है।

दीक्षा पी. गुप्ता
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.500004
Saving...
 

अन्य
हौंसलों की ऊंची उड़ान
कंटेंपरेरी लुक में ट्रेडिशनल विद्या
सुने मत गुने: आपका चरित्र आपकी नियति
जुझारू व्यक्तित्व की धनी महारानी अहिल्या बाई होल्कर