100 स्टाइल टिप्स

 Fashion | Sakhi - Yahoo! Jagran Sakhi

शॉर्ट ड्रेसेज
1. अलग-अलग लेंथ और स्टाइल की शॉर्ट ड्रेसेज, जैसे मिनी ड्रेस, नी-लेंथ ड्रेस व टी-शर्ट लेंथ ड्रेसेज, को विविध अवसरों पर पहना जा सकता है। 2. लाइट कलर्स की ड्रेसेज, जैसे व्हाइट कलर की कॉरसेट और नी-लेंथ ए-लाइन स्कर्ट वाली शॉर्ट ड्रेस हॉलीडे पार्टीज के लिए बेहतरीन है। 3. सही तरह से स्टिच की हुई शॉर्ट ड्रेसेज ही खरीदें। ऐसे फैब्रिक्स चुनें जो नीट हों और अच्छी तरह से ड्रेप हो सकें। 4. दिन में शॉर्ट ड्रेस को टाइट्स और लेगिंग्स के साथ पहनें। यह लुक कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी है। 5. फॉर्मल अवसरों के लिए स्ट्रैपी कॉकटेल ड्रेस पहनें। क्लासी लुक के लिए उसे ब्लैक टाइट्स और हाई हील्स के साथ कंबाइन करें। 6. ट्रेंडी लुक के लिए कन्ट्रास्टिंग स्टिचेज, बड़ी पॉकेट्स, बड़े प्रिंट्स और ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली शॉर्ट ड्रेसेज पहनें। 7. ऐसी शॉर्ट ड्रेसेज खरीदें, जिन्हें विविध अंदाज में पहना जा सकता है। जैसे सन ड्रेस को टर्टलनेक या लंबी टी-शर्ट के साथ कंबाइन करकेभी पहना जा सकता है और जींस के साथ भी। 8. टीनेजर्स और युवतियां मिडिल एज स्त्रियों के मुकाबले अधिक शॉर्ट और ट्रेंडी ड्रेसेज पहन सकती हैं। मिडिल एजेड स्त्रियों को क्लासिक स्टाइल वाली ड्रेसेज ही चुननी चाहिए। 9. स्टाइलिश लुक के लिए ए-लाइन शॉर्ट ड्रेसेज पहनें। 10. अपनी वॉर्डरोब की पुरानी ड्रेसेज को काट कर भी आप शॉर्ट ड्रेसेज बना सकती हैं। जैसे शीथ ड्रेस (फिटेड लॉन्ग ड्रेस) को नी-लेंथ तक काट कर उसे स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस में बदला जा सकता है।


चूड़ी पैंट्स

चूड़ी पैंट्स

मटेलिक क्लोदिंग

प्रिंटेड साड़ी

ऑफ शोल्डर ड्रेसेज

वाइल्ड प्रिंट्स

ब्राइट कलर्स

कलीदार ड्रेसेज

क्वॉटर पैंट्स

हेवी एक्सेसरीज


अन्य
फैशन जिज्ञासा