Sakhi - Yahoo! Jagran News
ट्रुली फैशनेबल
लिव ग्रीनhttp://in.yimg.com/sakhi/jagran/20091031/18/11_2009_2-sak5420-1_1257012052.jpg
ग्रीन रेवोल्यूशन इस सीजन में यंग्सटर्स के बीच एक ट्रेंड सा बन गया है। फैशन इंडस्ट्री इस ट्रेंड को पूरी तरह कैश करने में भी लगी है। यही वजह है कि 2009-2010 के फॉल विंटर कलेक्शन में हरे रंग का प्रयोग ज्यादातर डिजाइनर्स ने अपने क्रिएशंस में किया। इस रंग की खासियत है कि यह ग्रीन रेवोल्यूशन का संदेश आसानी से देता है, जिसके लिए दुनिया भर में हर जगह मुहिम छेडी जा रही है। इस रंग के फैशन एंगल की बात करें तो डार्क कलर होने की वजह से यह हर स्किन टोन पर फबता है। ग्रीन कलर में फ्लोरल प्रिंट्स से लेकर ब्रोकेड तक हर तरह के ड्रेस मैटीरियल डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शंस में प्रयोग किए हैं। इस बार के फॉल विंटर कलेक्शंस में ग्रीन कलर के आउटफिट्स को कंट्रास्ट रंगों के साथ मिक्स और मैच करके प्रस्तुत किया गया। बात एथनिक ड्रेसेज की करें तो ग्रीन और ब्राइट रेड, पर्पल, फूशिया रंगों का कॉम्बिनेशन इस बार ट्रेंड में रहेगा। वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्रीन के साथ येलो और पिंक का कॉम्बिनेशन ज्यादा देखने को मिलेगा। विमेन वेयर ही नहीं, मेन्स वेयर में भी इस रंग की पैलेट का प्रयोग भरपूर किया जा रहा है। सिर्फ कपडों ही नहीं, एक्सेसरीज में भी यह रंग प्रचलन में रहेगा। लोकल मार्केट्स से लेकर ब्रांड्स तक, सभी ने ग्रीन कलर के बैग्स और फुटवेयर लांच किए हैं। लेकिन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनते समय इस बात विशेष ध्यान रखें कि खुद को कम से कम एक्सेसराइज करें। कंट्रास्ट कलर्स की एक्सेसरीज ही ग्रीन ड्रेसेज के साथ फबती हैं।
कटिंग एज http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20091031/18/11_2009_2-sak5420a-1_1257012052.jpg
इस बार फॉल विंटर कलेक्शन में डिजाइनर्स ने कट्स के साथ जबर्दस्त प्रयोग किए। इंडियन आउटफिट्स को कंटेंपरेरी कट्स देकर उन्हें एक अलग लुक देने की जद्दोजहद इस कलेक्शंस में दिखाई दी। जोधपुर पैंट्स जो अब तक पुरुषों में पॉपुलर थी, इस बार लेडीज कलेक्शन में भी नजर आई। इसके अलावा सिगरेट पैंट्स भी काफी चलन में है। साडि़यों को भी स्पोर्टी अंदाज में पेश किया। ब्लाउज को वेस्टर्न टॉप कट और साड़ी को डिफरेंट ड्रेप दिया गया। विंटर्स के लिए, डिजाइनर्स ने मरमेड कट की कलरफुल स्क‌र्ट्स पेश की है जिन्हें व्हाइट टॉप के साथ आप परफेक्ट कैजुअल लुक पा सकती हैं। अगर आप किसी फॉर्मल मौके के लिए ऐसी ड्रेस का चुनाव करती हैं तो बड़े कॉलर्स ट्राई कर सकती हैं। इनफॉर्मल ड्रेसेज पर डिजाइनर्स ने ड्रेप्ड नेकलाइन का स्टाइल काफी प्रयोग किया। ड्रेस कोई भी हो, अगर स्लिम-फिट अंदाज में स्टिच की गई हो तो इस मौसम के लिए आदर्श होगी।
फैब्रिक व‌र्ल्डhttp://in.yimg.com/sakhi/jagran/20091031/18/11_2009_2-sak5420b-1_1257012052.jpg
हमेशा की तरह इन सर्दियों में सिल्क और ब्रोकेड्स काफी पॉपुलर रहेंगे, लेकिन इस बार के फॉल विंटर कलेक्शन में फैब्रिक्स के साथ जबर्दस्त एक्सपेरिमेंट देखने को मिला। लेनिन और वॉयल जिन्हें अब तक समर फैब्रिक्स की श्रेणी में रखा जाता था, इस सीजन फॉल विंटर कलेक्शन का भी हिस्सा बने। इस सीजन की ड्रेसेज में नेट का प्रयोग भी बखूबी किया गया। लेकिन इस सीजन का हॉटेस्ट फैब्रिक रहेगा वेलवेट। ड्रेस कैजुअल हो या फॉर्मल, वेलवेट का प्रयोग बड़ी खूबसूरती से किया गया है। इस सीजन के ट्रेंड की खासियत है कि एक आउटफिट में कई तरह के फैब्रिक्स को खूबसूरत तरीकेसे मिक्स-मैच करके तैयार किया जाता है। यानी एक ड्रेस को तैयार करने के लिए मल्टीपल फैब्रिक्स का प्रयोग किया जा रहा है। अगर आप इस मौसम में भी जॉर्जट और शिफॉन का प्रयोग करना चाहती हैं तो लेयरिंग सबसे अच्छा उपाय है। इस तरीके से इन ड्रेसेज को मौसम के अनुकूल बनाया जा सकता है।
फैशन जिज्ञासा
1. मेरी बॉडी का बॉटम पोर्शन हेवी है और टॉप पोर्शन पतला है। मुझे वेस्टर्न ड्रेसेज पहनने का शौक है, लेकिन अपनी पियर शेप्ड बॉडी के कारण मैं वेस्टर्न ड्रेसेज अवॉयड करती हूं। मुझे बताएं कि किस तरह की ड्रेसेज मुझ पर सूट करेंगी?
श्रुति, लखनऊ
पियर शेप्ड बॉडी वालों के बॉटम पोर्शन पर लूज ड्रेसेज अच्छी लगती हैं। आप जो भी ड्रेस चूज करें, ध्यान रखें कि वह बॉटम पोर्शन पर बॉडी हगिंग न हो। साथ ही आप टॉप पोर्शन पर फिटिंग का विशेष ध्यान रखें। कोई भी फ्लेयर वाली ड्रेस आपकी बॉडी पर फबेगी।
2. मैं ज्यादातर सलवार-कुर्ता पहनती हूं। सर्दियों में कार्डिगंस पहनना मुझे अच्छा नहीं लगता, क्योंकि मुझे लगता है कि वह मेरे लुक को खराब करता है। मुझे बताएं कि सर्दियों में मैं कार्डिगंस के अलावा क्या पहन सकती हूं ताकि मैं सलवार-कुर्ते भी पहन सकूं और मेरा लुक भी खराब न लगे?
प्रतीक्षा, उदयपुर
सलवार कमीज पर कार्डिगंस सबसे ज्यादा फबते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें नहीं पहनना चाहतीं तो लांग कोट्स ट्राई कर सकती हैं। इस सीजन लांग कोट्स का फैशन जोर पर रहेगा। आउटफिट चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, ये सभी पर अच्छे लगते हैं।
3. सर्दियों के मौसम में कॉलेज जाने के लिए साधारण जींस-पुलोवर या जैकेट वाले लुक से बोर हो चुकी हूं। कुछ ऐसा बताएं जिससे मैं थोडा डिफरेंट दिखूं और अच्छा महसूस करूं।
पायल चैटर्जी, डिबरूगढ
सर्दियों में जींस-पुलोवर या जैकेट का कोई विकल्प नहीं हो सकता, लेकिन आप इन्हें खूबसूरत तरीके से एक्सेसराइज करके अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं। इस सीजन में स्कार्फ का फैशन जोर पर रहेगा। स्कार्फ को अलग-अलग तरह से टाई करके आप डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही अपने शूज को बदलते रहें। साधारण स्पोर्ट शूज के बजाय बूट्स या बूटीज ट्राई करें। इसके अलावा इस सीजन में लेयरिंग का बहुत फैशन रहेगा। कई सारे गारमेंट्स को एक साथ को-ऑर्डिनेट करके लेयरिंग बनाएं, इन सब तरीकों से आप बोरिंग लुक से इतर कुछ डिफरेंट कर सकती हैं।
4. मैं अपनी बहन की शादी में पहली बार ब्राइड्समेड बनूंगी। मैं इस मौकेपर एकदम डिफरेंट लगना चाहती हूं। मेरी उम्र 19 वर्ष है, हाइट 5 फुट 6 इंच और बॉडी स्लिम है। मैं साडी पहनना चाहती हूं। मुझे बताएं कि मुझे किस तरह की साडी का चुनाव करना चाहिए।
सीमा, भोपाल
आपकी बॉडी स्लिम है, इसलिए आप हल्के फैब्रिक की साडी ट्राई कर सकती हैं, मसलन नेट। इस साडी को एक अलग अंदाज में ड्रेप करके आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं। आप अपने ब्लाउज के साथ भी थोडा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ट्रेडिशनल कट्स के बजाय कुछ कंटेंपरेरी कट्स ट्राई करें। अपने मेकअप और हेयर स्टाइल पर भी विशेष ध्यान दें।
5. मैं सर्दियों में भी अपनी शॉर्ट स्क‌र्ट्स को पहनना चाहती हूं। मुझे बताएं कि इन्हें मौसम के हिसाब से कैसे पहना जा सकता है?
रितु, बैंगलोर
फैशन जिज्ञासा
1. मैं कॉरपोरेट जगत में सीनियर पोजीशन पर कार्यरत हूं। ड्रेस कोड के अनुसार मुझे फॉर्मल कपडे ही पहनने होते हैं, लेकिन मैं ट्राउजर्स पहन कर बोर हो चुकी हूं। मुझे कुछ विकल्प सुझाएं।
अंजना शर्मा, नोएडा
इस सीजन में स्लिम फिटेड नी-लेंथ ‌र्स्कट व ड्रेसेज काफी पॉपुलर हैं। ये ड्रेसेज टेलर-मेड होती हैं। यदि इन ड्रेसेज को सूटिंग फैब्रिक से तैयार किया जाए तो ये ज्यादा आरामदेह भी होती हैं और फॉर्मल लुक भी देती हैं। अगर आपके हाथ टोंड हैं तो आप स्लीवलेस ट्राई कर सकते हैं, वरना स्लीव्स वाले ड्रेसेज ही पहनें। सर्दियों में मैंचिंग कार्डिगन आपके लुक को पूरा करेगा।
2. मैं ऑफिस के लिए फॉर्मल ड्रेसेज में तैयार होती हूं, लेकिन अकसर मैं दोस्तों के साथ ऑफिस के बाद सीधे पार्टी या गेट-टूगेदर में चली जाती हूं। मेरी बॉडी पियर-शेप्ड है और जैकेट उतार देने के बाद मुझे ज्यादा कंफर्टेबल नहीं लगता। मुझे सुझाएं कि मैं कैसी आउटफिट्स ट्राई कर सकती हूं जिनमें मैं ऑफिस का भी ड्रेस कोड फॉलो कर लूं और आउटिंग्स में भी ठीक लगूं।
सुनिधि, जयपुर
आपकी जैसी बॉडी टाइप पर स्ट्रेट कट ट्राउजर्स सबसे उपयुक्त लगेंगे। ध्यान रखें कि आपके ट्राउजर्स का बेस थोडा वाइड हो। ट्राउजर की फिटिंग का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हिप्स और थाइज पर ट्राउजर टाइट फिटिंग का नहीं, बल्कि फ्री-फ्लोइंग रखें। ट्राउजर की स्टाइलिंग सिंपल रखें और बैक पॉकेट्स या एक्स्ट्रा स्टिचिंग से बचें। इस तरह के ट्राउजर्स आउटिंग्स के लिए भी परफेक्ट होते हैं।
3. मेरा स्किन टोन गोल्डन ब्राउन जैसा है। मुझ पर किस तरह के शेड्स अच्छे लगेंगे?
देवलीना पॉल, गुवाहाटी
अपनी ड्रेसेज के चुनाव के दौरान आप अर्दी टोंस को प्रमुखता दें तो बेहतर होगा। बेज, ऑरेंज, आदि रंगों के शेड्स आपके स्किन टोन को सूट करेंगे। इसके अलावा खास मौकों पर आप वॉर्म शेड्स ट्राई कर सकती हैं जैसे ब्रिक रेड, मरून, मस्टर्ड, एमरल्ड ग्रीन, टरक्वॉइज आदि। ब्लू टोन के रंग और डार्क और डल शेड्स अवॉइड करें।
मेरी बॉडी का अपर पोर्शन थोडा हेवी है। इस वजह से मैं साडी पूरा ड्रेप करके पहनती हूं। मैं फैशनेबल ब्लाउज पहनना चाहती हूं और साडी को भी स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप करना चाहती हूं।   4. मुझे बताएं कि अपनी बॉडी के फ्लैप बिना दिखाए मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं जो कि खराब न लगे?
देवजानी, सिलीगुडी
ग्लोबल देसी
गर्ल नेक्स्ट डोर
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090930/18/10_2009_2-sak5364-1_1254333647.jpg
इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।
बोल्ड एंड ब्यूटिफुल
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090930/18/10_2009_2-sak5364b-1_1254333647.jpg
आजकल बोल्ड एंड ब्यूटिफुल का कॉन्सेप्ट बेहद पॉपुलर है और डिजाइनर ने इसे अपने क्रिएशन में बख़्ाूबी उतारा है। ब्लैक जैसे बोल्ड रंग पर चिकन की कढ़ाई और मिरर वर्क के साथ डिजाइनर ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है। शॉर्ट कुर्ती जैसे रेगुलर आउटफिट को फैंसी टाइट्स या जींस के साथ टीम करके एक अलग और आकर्षक लुक तैयार किया जा सकता है। बात एक्सेसरीज की करें तो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक के लिए चंकी ज्यूलरी उपयुक्त है। गर्ल नेक्स्ट डोर
इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।
हिप्पी लुक
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090930/18/10_2009_2-sak5364c-1_1254333647.jpg
इस लुक के लिए डिजाइनर ने कट्स और ड्रेप्स के साथ बेहतरीन प्रयोग किए हैं। मिक्स एंड मैच के कॉन्सेप्ट पर आधारित ये आउटफिट्स खूबसूरत एंब्रॉयडरी को दर्शाते हैं। ये ट्यूनिक्स कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए आदर्श हैं। फ्यूजन के इस जमाने में हिप्पी लुक आजमाना बेहद आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें कलर को-ऑर्डिनेशन से ज्यादा स्टाइल और कंफर्ट जरूरी होता है। ग्लोबल देसी का कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है।
गर्ल नेक्स्ट डोर
इस कलेक्शन में बाटिक प्रिंट्स और पैचवर्क को प्रमुखता से प्रयोग किया गया। रंगों के एक्सपेरिमेंट में डिजाइनर ने कलात्मकता का पूरा परिचय दिया है। चटख रंगों के साथ कंटेंपरेरी कट्स के प्रयोग वाली यह ड्रेस प्रोफेशनल और कॉलेज-गोइंग लडकियों के लिए उपयुक्त है। ये ड्रेसेज कॉटन फैब्रिक्स से डिजाइन की गई हैं जो इन्हें पहनने में और भी ज्यादा आरामदायक बनाता है। इस तरह के कलरफुल आउटफिट्स को रात की पार्टीज में भी आराम से कैरी किया जा सकता है। हेवी सिल्वर एक्सेसरीज ऐसे आउटफिट्स को बडी खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते हैं और देते हैं आपको ग्लोबल देसी लुक।
एथनिक लुक
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090930/18/10_2009_2-sak5364d-1_1254333647.jpg
ग्लोबल देसी कलेक्शन तैयार करते समय डिजाइनर ने उन लोगों का भी विशेष ध्यान रखा है जिन्हें अपने ट्रेडिशनल अंदाज से प्यार है और एक्सपेरिमेंट करने में हिचक है। एथनिक प्रिंट्स को बड़ी खूबसूरती से कंटेंपरेरी कट्स और मॉडर्न लुक में ढाला है।
को-ऑर्डिनेटर रिंकू वर्मा
इट्स पार्टी टाइम
इट्स पार्टी टाइम
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090831/18/09_2009_2-sak5316-1_1251741655.jpg
कहते हैं कि आगाज पर अंजाम टिका होता है। आपकी डेट का अंजाम कैसा होगा, काफी हद तक यह आपके ड्रेस पर निर्भर करता है। अपनी सादगी को आप एक फ्लोइंग गाउन के जरिये आसानी से दिखा सकती हैं। लेकिन यही मौका होता है जब आप थोड़ा सेंसुअस दिखकर अपने पाटर्नर को अपनी ओर और भी ज्यादा आकर्षित कर सकती हैं। पार्टनर के साथ डेट के लिए आप थोड़े सेंसुअस आउटफिट्स भी चूज कर सकती हैं। ऐसे मौकों पर चटख रंगों के प्रयोग से बचें। सॉफ्ट कलर्स डेट्स पर जाने के लिए आदर्श होते हैं।
को-ऑर्डिनेटर: रिंकू वर्मा
सिंप्ली फॉर्मल
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090831/18/09_2009_2-sak5316a-1_1251741656.jpg
कलर का यह सिल्क गाउन फॉर्मल मौकों के लिए बेहतरीन है। डिजाइनर्स ने इसे ब्लैक बेल्ट के साथ कॉम्प्लीमेंट किया है, जो इसका आकर्षण और भी बढ़ा रही है। नैचरल मेकअप और हल्की-फुल्की एक्सेसरीज के साथ आपका फॉर्मल लुक और भी अपीलिंग लगता है। इस ड्रेस के साथ जितना हो सके, हाई हील्स पहनें।
कॉकटेल पार्टी लुक
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090831/18/09_2009_2-sak5316b-1_1251741656.jpg
कॉकटेल पार्टीज में ग्लैमरस लुक देने के लिए यह वाइन रेड नीलेंथ ड्रेस परफेक्ट है। इस ड्रेस की खासियत है इसका यूनीक ड्रेप। यह सिंगल शोल्डर ड्रेस देता है ग्लैमरस और ग्रेसफुल लुक, जो आपको आम भीड़ से अलग दिखाता है। ट्रेंड के अनुसार इस ड्रेस के साथ नैचरल लुक ही कॉम्प्लीमेंट करेगा। सिल्वर पेंसिल हील सैंडिल आपके कॉकटेल लुक को पूरा करती हैं।
फैशन जिज्ञासा
मेरा कॉम्प्लेक्शन पेल व्हाइट है। मुझ पर हर रंग का कपडा नहीं जंचता। कृपया मुझे बताएं कि मुझे किन रंगों का चुनाव करना चाहिए?
छाया वा‌र्ष्णेय, अलीगढ
आपकी त्वचा के रंग के अनुसार आपको चटकीले रंग ज्यादा सूट करेंगे। पेस्टल रंग आपकी त्वचा के रंग के साथ ब्लेंड हो जाएंगे, जो उतने आकर्षक नहीं लगेंगे। अपने वार्डरोब में गाढे रंगों का चुनाव करें जो आपकी स्किन कलर के साथ कंट्रास्ट लगें। पि्रंटेड या टेक्सचर्ड पेस्टल शेड्स भी आप पर फबेंगे।
मुझे दिन की एक शादी में शरीक होना है। मेरी उम्र 50 वर्ष है, लेकिन मैं एक ओल्ड ग्रैनी का लुक नहीं देना चाहती। मुझे बताएं कि मैं ऐसा क्या पहनूं जो मौके को सूट भी करे और मुझे एजेड लुक भी न दे।
गीतिका चौहान, रायपुर
भारतीय शादियों में साडी से बेहतर कोई आउटफिट नहीं लगता। लेकिन आपका लुक इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की साडी और ब्लाउज का चुनाव करती हैं। ब्रोकेड और शिफॉन का कॉम्बिनेशन आप पर एलिगेंट लगेगा। पेस्टल रंगों का चुनाव दिन के हिसाब से उपयुक्त रहेगा। मंडारिन कॉलर्स का वेल-फिटेड ब्लाउज पहन सकती हैं। डिफरेंट लुक के लिए नेकलेस के बजाय ब्रोच अच्छा लगेगा।
मेरी हाइट 4 फिट 9 इंच है। इस वजह से मुझ पर ज्यादातर कपडे खराब लगते हैं। मुझे साडी काफी पसंद है, लेकिन कम हाइट की वजह से मैं उसे नहीं पहन पाती। कृपया मुझे बताएं कि मैं साडी किस अंदाज में पहनूं कि मुझ पर फबे।
निहारिका प्रसाद, भोपाल
आप सीधे पल्ले के अलावा किसी भी स्टाइल से साडी पहन सकती हैं, आप पर फबेगी। हां, साडी का चुनाव करने में आपको सतर्कता बरतनी पडेगी। छोटे-छोटे प्रिंट्स वाली साडी न पहनें। बॉर्डर वाली साडियां आप पर फबेंगी। साडी के साथ अपनी पसंद की हाइट की हील पहन कर आप अपनी हाइट प्रॉब्लम से निजात पा सकती हैं।
मैं एडवर्टाइजिंग प्रोफेशनल हूं और मेरे ऑफिस का ड्रेस कोड वेस्टर्न फॉर्मल है। मेरी समस्या यह है कि मेरी कमर काफी चौडी है जिसकी वजह से मेरे ऊपर ट्राउजर्स अच्छे नहीं लगते। मुझे किस तरह के कपडों का चुनाव करना चाहिए जिससे मेरे ऑफिस का नियम भी न टूटे और मैं अच्छी भी दिखूं?
दीपशिखा, उदयपुर
आपको थिक फैब्रिक के ट्राउजर्स का चुनाव करना चाहिए। अगर आपकी कमर हेवी है तो आपको वर्कआउट कर उसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए। हेवी कमर में कोई भी आउटफिट बुरा लगता है। थोडा स्लिम होने से आप हर ड्रेस को अच्छी तरह कैरी कर सकेंगी।
मेरी पूरी बॉडी स्लिम है, लेकिन पेट थोडा-सा निकला हुआ है। मुझे बताएं कि मैं इस बल्ज को छिपाने के लिए किस तरह के आउटफिट्स पहनूं?
एकता शर्मा, पुणे
आप पर फ्लेयर्ड गार्मेट्स अच्छे लगेंगे। फ्लेयर्ड पोंचो-लाइक टॉप या कलीदार कुर्ता आपके बल्ज को छिपाने के लिए अच्छे हैं। लॉन्ग लेंथ टॉप्स ही चुनें जो आपकी वेस्टलाइन के नीचे तक जाएं, ताकि आपका बल्ज छिप जाए।
अपने पहनावे या नए फैशन को लेकर अगर आपके मन में कुछ सवाल हैं, तो आप लीजिए सखी से उनका समाधान। हमें लिख भेजें अपने सवाल और पाएं जवाब। हमारा पता है-
जागरण सखी
डी- 210, सेक्टर-63, गौतमबुद्ध नगर,
ग‌र्ल्स डे आउट
शॉपिंग के लिए
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090801/15/08_2009_2-sak5254a-1_1249142185.jpg
1. ऐसी ड्रेस पहनें जिसमें आपको घूमने-फिरने और आराम से बैठने में परेशानी न हो।
2. दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए ट्रेंडी लुक अपनाएं।
फैशन जिज्ञासा
1. मेरे पास चॉकलेट सैटिन इवनिंग ड्रेस है जो मैं पार्टी में पहनना चाहती हूं। क्या आप मुझे बता सकती हैं कि इसे कैसे एक्सेसराइज करना चाहिए?
दीप्ति चौहान, लखनऊ
आपकी ड्रेस को एक्सेसराइज करने के लिए  खूबसूरत शैंडिलेयर इयररिंग्ज और लॉन्ग मैटिनी लेंथ नेकलेस (ड्रेस की नेकलाइन से थोडा लंबा) बेहतरीन हैं। ट्रेंडी लुक के लिए ब्राउन ड्रेस को ब्लैक ज्यूलरी के साथ पहनें। यह एलिगेंट भी लगेगा। स्पार्कलिंग स्कार्फ के साथ भी ड्रेस को को-ऑर्डिनेट कर सकती हैं।
2. आजकल हर फैशन मैगजीन फेडेड जींस को ट्रेंड के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है। क्या इन्हें फॉर्मल मौकों पर भी पहना जा सकता है?
दीपशिखा, नोएडा
यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस मौके पर शामिल अन्य लोग जींस को फॉर्मल वेयर के रूप में स्वीकारते हैं या नहीं। यह समझने की जरूरत है कि मैगजीन मे दिखाई गई जींस की खूबसूरती डिजाइनर्स, फोटोग्राफर और स्टाइलिस्ट्स के काम का नतीजा होती है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि आप भी उसे उसी अंदाज में पहन सकें। मेरी राय है कि फॉर्मल मौकों के लिए जींस को छोडकर किसी और विकल्प के बारे में सोचें।
3. मेरा कद 5 फुट 8 इंच है। क्या आप यह बता सकती हैं कि किस तरह की स्कर्ट मुझे सूट करेगी? क्या मेरे लिए काफ-लेंथ (घुटनों से थोडी नीची) स्कर्ट ठीक है?
इतिश्री वर्मा, गोरखपुर
आपके कद के लिए काफ-लेंथ स्क‌र्ट्स बेहतरीन है। इसके अलावा फ्लेयर्ड या जिप्सी स्कर्ट भी पहन सकती हैं। अगर आप एक और विकल्प ट्राई करना चाहें तो आप पर कप्री पैंट्स भी अच्छी लगेंगी।
4. मेरे पैरों की लंबाई थोडी कम है। क्या किसी खास तरह के जींस या ट्राउजर्स पहन कर मेरे पैर कुछ लंबे दिख सकते हैं?
शिखा श्रीवास्तव, जयपुर
अगर आपका कद कम है और लंबी दिखना चाहती हैं, तो वाइड लेग्ड पैंट्स और हील्स का कॉम्बिनेशन बेहतरीन है। लेकिन ऐसी पैंट्स खरीदने से बचें जिससे आपकी वेस्ट ज्यादा लगे।
5. मेरी बॉडी का निचला हिस्सा थोडा हेवी है। क्या मैं शॉ‌र्ट्स पहन सकती हूं? अगर हां, तो मुझे किस तरह के शॉ‌र्ट्स पहनने चाहिए?
प्रीति कटियार, सागर
फैशन जिज्ञासा
फैशन डिजाइनर्स अपर्णा और नॉर्डन वॉन्गडी दे रहे हैं सखी  के पाठकों की फैशन जिज्ञासाओं के बारे में अपने सुझाव।
1. लंबाई में थोडे छोटे ट्राउजर्स ले आने के कारण मैं उन्हें पहन नहींपा रही हूं। लेकिन मैं उन्हें वापस भी नहींकरना चाहती क्योंकि उनकी फिटिंग बहुत अच्छी है। क्या उन्हें पहनने का कोई तरीका है?
नलिनी, लखनऊ
किसी पुरानी साडी की ब्रोकेड के प्रिंट या पैच को ट्राउजर की हेम से जोडकर उसकी लंबाई बढा सकती हैं। लेसेज को जोडकर भी ट्राउजर की लंबाई बढाई जा सकती है। इनसे आपके ट्राउजर्स को नया और स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
2. मुझे बूट्स पहनना बेहद पसंद है। गर्मियों के मौसम में क्या बूट्स को कप्रीज या क्रॉप्ड पैंट्स के साथ पहना जा सकता है?
गरिमा, जोधपुर
अगर आप क्रॉप्ड पैंट्स के साथ बूट्स पहनना चाहती हैं तो एडी से थोडी ऊंची क्रॉप्ड पैंट्स के साथ ही पहनें। पैंट्स की हेम तक की ही लंबाई वाले बूट्स पहनें। कन्ट्रास्ट कलर के बूट्स पहनने से बचें और कलर्स को सोच-समझ कर ही कंबाइन करें। फ्लोइंग पैंट्स पर बूट्स न पहनें।
3. पारंपरिक भारतीय परिधानों को पहनने में सहज नहीं हूं। क्या भारतीय शादी में वेस्टर्न वेयर पहनना ठीक होगा? और पारंपरिक परिधानों में ऐसा क्या है जो पहनने में कंफर्टेबल लगे?
स्वाति, दिल्ली
आप इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। सिल्क ट्राउजर्स को चाइनीज कॉलर्डजैकेट के साथ कंबाइन करें या फिर उन्हें एंब्रॉयडेड कुर्ते या सेमी फॉर्मल ट्यूनिक के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा चूडीदार के साथ नी-लेंथ जैकेट भी पहन सकती हैं जो एलिगेंट भी लगेगा और पहनने में कंफर्टेबल भी है।
4. मुझे विविध रंगों में सुपर लॉन्ग टी-श‌र्ट्स और टॉप्स पहनना बेहद पसंद है। क्या अब ऐसी टी-श‌र्ट्स फैशन में हैं? और इन्हें किस तरीके से पहना जा सकता है?
सुचित्रा, फरीदाबाद
टी-श‌र्ट्स बेहद कंफर्टेबल होती हैं और लॉन्ग टी-श‌र्ट्स आजकल ट्रेंड में हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें किसी भी चीज के साथ बेहद आसानी से पहना जा सकता है। चाहे स्किनी जींस हो या टाइट्स, लॉन्ग टॉप्स को किसी के साथ भी कंबाइन करके पहना जा सकता है। टाइट्स, लॉन्ग टॉप्स और हाई बूट्स का कॉम्बिनेशन बेहतरीन है।
5. मुझे गिफ्ट में बेहद खूबसूरत लेयर्ड नेकलेस मिला है। किस परिधान के साथ इसे पहना जा सकता है, और किस तरह के लेयर्ड नेकलेसेज आजकल फैशन में हैं?
नेहा, नोएडा
लेयर्ड नेकलेस आज का नया फैशन स्टेटमेंट है, जिसे कोई भी किसी भी परिधान पर पहन सकता है। चाहें आपको अपनी लुक सोफिस्टिकेटेड रखनी हो या स्लीक, यह किसी भी लुक को अच्छी तरह कॉम्प्लीमेंट करता है। अगर आप ऐसा नेकलेस खरीदना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि सभी नेकलेसेज की लंबाई अलग हो। इसके अलावा मेटल्स को मिक्स करने में भी न हिचकें। आप आसानी से गोल्ड और सिल्वर को मिक्स करके पहन सकती हैं।
अपने पहनावे या नए फैशन को लेकर अगर आपके मन में कुछ सवाल हैं, तो आप लीजिए सखी से उनका समाधान। हमें लिख भेजें अपने सवाल और पाएं जवाब। हमारा पता है-
जागरण सखी
डी- 210, सेक्टर-63,
गौतमबुद्ध नगर,
100 स्टाइल टिप्स
शॉर्ट ड्रेसेज
http://in.yimg.com/sakhi/jagran/20090630/18/07_2009_2-sak5155-1_1246384815.jpg
1. अलग-अलग लेंथ और स्टाइल की शॉर्ट ड्रेसेज, जैसे मिनी ड्रेस, नी-लेंथ ड्रेस व टी-शर्ट लेंथ ड्रेसेज, को विविध अवसरों पर पहना जा सकता है।
2. लाइट कलर्स की ड्रेसेज, जैसे व्हाइट कलर की कॉरसेट और नी-लेंथ ए-लाइन स्कर्ट वाली शॉर्ट ड्रेस हॉलीडे पार्टीज के लिए बेहतरीन है।